- Details
लखनऊ: मुलायम सिंह यादव अब पूरी तरह सपा को चुनावी जंग में जिताने में जुट गए हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष व अपने बेटे अखिलेश यादव के साथ मिल कर पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने और सपा को जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। सपा कार्यालय में सोमवार को मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की मुद्दा भटकाने वाली रीति-नीति से सावधान रहें और समाजवादी विचारधारा का अनुसरण करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के मौके पर समाजवादी पार्टी की मजबूती से जीत सुनिश्चित करें।
मुलायम सिंह यादव हाल के दिनों तक शिवपाल की सेक्युलर पार्टी के कार्यक्रम में भी दिखाई देते रहे हैं। यही नहीं शिवपाल सिंह यादव ने भी उन्हें सेक्युलर पार्टी के बैनर पर चुनाव लड़ने की पेशकश कर दी थी। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों में अंतर है समाजवादी पार्टी अपने वादे निभाती हैं। समाजवादी सरकार में मुफ्त दवाई, पढ़ाई, सिंचाई की व्यवस्था थी। किसानों को सुविधाएं थी।
- Details
लखनऊ: विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत यादव उर्फ विवेक (22) की हत्या उसकी मां मीरा यादव ने की थी। रविवार देर रात पूछताछ में मीरा ने अपना जुर्म कुबूल भी कर लिया है। मीरा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजीं गयीं है। एएसपी पूर्वी सर्वेश मिश्र के मुताबिक मीरा ने बताया कि अभिजीत नशे का लती था। वह अक्सर शराब पीकर घर आता और हंगामा करता था। शनिवार को अभिजीत ने उससे शराब के लिए रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर उसका बेटे से विवाद हुआ था। इस दौरान अभिजीत ने गाली-गलौज करते हुए उसे अपशब्द भी कहे थे। इस दौरान हुई हाथापाई में उसने अभिजीत का गला घोंट दिया।
दारुल शफा के बी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर- 137 में विधान परिषद के सभापति एटा निवासी रमेश यादव की दूसरी पत्नी मीरा यादव अपने बेटे अभिषेक यादव और अभिजीत यादव उर्फ विवेक के साथ रहती थी। मीरा यादव ने पुलिस को सूचना दी थी कि शनिवार रात अभिजीत अपने कुछ दोस्तों के साथ बाहर गया हुआ था। देर रात वह घर लौटा और अपने कमरे में जाकर लेट गया। रविवार सुबह वह कमरे में मृत मिला।
- Details
आगरा: किसानों के धरने में शामिल होने आगरा आए कांग्रेस के सांसद व अभिनेता राज बब्बर ने भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में फेंकुओं की सरकारें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ बोलते हैं, करते कुछ नहीं। इस दौरान बब्बर ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में यदि सत्ता में कांग्रेस फिर से आई तो प्रदेश के किसानों के कर्ज 10 दिनों के भीतर माफ कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक फेंकू बैठा है और प्रदेश की सत्ता में बात न मानने वाले को ठोकने की बात कहने वाला ठोकू बैठा है। ये दोनों अनुसूचित जाति-जनजाति की बात करने वाले पहले गरीब की बात करें।
इस मौके पर राज बब्बर ने अमृतसर की दुर्घटना के लिए भारतीय रेल को दोषी बताया। उन्होंने मांग उठाई कि रेल मंत्री को तत्काल अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। राज बब्बर ने कहा कि हादसा पुलिस प्रशासन की गलती से नहीं बल्कि रेल प्रशासन की गलती से हुआ है। वहीं मी टू कैंपेन पर उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
- Details
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया कहा है कि अयोध्या में मंदिर बनाए जाने की शर्त पर ही वोट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में देरी मत कीजिए यह हिन्दुओं की आस्था है। बीती देर रात दो बजे इको गार्डन में रैली करने के लिए अनुमति मिलने के बाद डॉ. तोगड़िया रविवार को यहां समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व जिला प्रशासन ने प्रवीण तोगड़िया को रैली की अनुमति देने से मना कर दिया था। काफी मानमनौव्वल के बाद सिर्फ इको गार्डेन में रैली की अनुमति दी गई।
डॉ. तोगड़िया ने रैली के बाद बाराबंकी तक पदयात्रा, फिर अलग-अलग वाहनों से अयोध्या कूच करने की घोषणा की थी लेकिन प्रशासन के सख्त रुख के कारण तोगड़िया संबोधन के बाद सरकारी वाहन से रैली स्थल से बाहर निकले। इस रैली में विभिन्न राज्यों से लोग पहुंचे। समर्थकों के आने के दौरान सुबह से शाम तक पुलिस और प्रशासन के अफसरों की सांस ऊपर-नीचे होती रही। कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद, ओम के जाप, श्रीराम वंदना और हनुमान चालीसा से हुई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव-दो
- एयर इंडिया की सेवाओं पर शिवराज बोले-'बैठने के लिए मिली टूटी सीट'
- ईडी ने ‘बीबीसी इंडिया’ पर 3.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
- अमेरिका से निर्वासित पनामा पहुंचे भारतीयों के संपर्क में है दूतावास
- भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 150 गज की दूरी नो मेन्स लैंड: बीजीबी चीफ
- दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश
- हरियाणा विधानसभा का 25 को घेराव करेगा किसान खेत मजदूर संगठन
- 'मैंने गंगा में स्नान किया अब गंगा किससे धुलवाएंगे'?: अखिलेश यादव
- कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी
- तेलंगाना में निर्माणाधीन सुरंग की छत ढह जाने से अंदर फंसे आठ मजदूर
- उद्धव ठाकरे का कांग्रेस को झटका, काले शिवसेना यूबीटी में होंगे शामिल
- महाशिवरात्रि से पहले प्रयागराज में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
- कन्नड़-मराठी विवाद: कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं निलंबित
- बृजभूषण सिंह के खिलाफ अदालत शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करेगी
- केंद्र 10 हजार करोड़ देगा तब भी नहीं लागू करेंगे एनईपी: सीएम स्टालिन
- रेप के आरोप के बाद पार्षद के घर पर चला बुलडोजर, अब कोर्ट से बरी
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी