ताज़ा खबरें
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से अलग होकर समाजवादी सेक्यूलर मोर्चे बनाने वाले शिवपाल यादव पर योगी सरकार मेहरबान दिख रही है। योगी सरकार ने समाजवादी सेक्यूलर मोर्चे के संयोजक शिवपाल यादव नया बंगला अलॉट किया है। उत्तर प्रदेश राज्य संपत्ति विभाग ने शिवपाल यादव को नया बंगला अलॉट किया है। अब शिवपाल का 6-एलबीएस नया आशियाना होगा। गौरतलब है कि राज्य विभाग ने जो शिवपाल को जो बंगला अलॉट किया है वह पहले बहुजन समाजवादी पार्टी का दफ्तर हुआ करता था।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी बंगले खाली करा लिए गए थे। शिवपाल यादव को इतना बड़ा बंगला अलॉट होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक पदों पर आसीन सभी लोगों को यह बात पच नहीं रही कि शिवपाल को किस कारण बंगला अलॉट किया गया है। यादव वर्तमान में, इटावा जिले के जसवन्तनगर विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं।

एक विधायक की हैसियत से इतना बड़ा बंगला अलॉट होना सबको अटपटा लग रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख