ताज़ा खबरें
गुजरात मॉडल सिर्फ छलावा, राज्य पर पांच लाख करोड़ का कर्ज: कांग्रेस
केरलः नफरती भाषण मामले में बीजेपी नेता पीसी जॉर्ज को जेल भेजा गया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
एमसीडी की आप सरकार ने 'हाउस टैक्स' भरने वालों को दी बड़ी राहत

लखनऊ: रेत के अवैध खनन से जुड़े मामले में सीबीआई ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि आईएएस अधिकारी बी. चन्द्रकला सहित वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर इस संबंध में छापे मारे गए। चन्द्रकला भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियानों के लिए सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने बताया कि छापे उत्तर प्रदेश के जालौन, हमीरपुर, लखनऊ समेत कई जिलों के साथ ही दिल्ली में भी मारे गए। बी चंद्रकला पर हमीरपुर में जिलाधिकारी रहते हुए अवैध खनन व अपने चहेतों को पट्टे देने का अरोप है।

इस संबंध में दो साल पहले हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया। इसी क्रम में आज सुबह करीब आठ सीबीआई अधिकारियों ने बी चंद्रकला के लखनऊ में योजना भवन के समीप स्थित सफायर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में छापा मारा। इसके साथ ही हमीरपुर, जलौन, बुलंदशहर आदि कई जगहों पर भी अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। इस मामले में हमीरपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व एमएलसी रमेश मिश्रा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजीव दीक्षित के आवास व कार्यालयों समेत 15 स्थानों पर छापेमारी हुई।

नई दिल्ली: बीएसपी की प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सपा के सूत्रों ने बताया कि यादव ने प्रस्तावित गठबंधन के अंतिम पहलुओं पर चर्चा करने के लिए यहां मायावती से मुलाकात की। हालांकि दोनों पार्टियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों का दावा है कि उत्तर प्रदेश की ये दोनों पार्टियां 37-37 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं।

सूत्रों ने बताया कि शेष सीटों को कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल और अन्य छोटी पार्टियों के लिए छोड़ा जायेगा। अगर यह महागठबंधन तैयार होता है तो भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी यह बड़ा झटका होगा। लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने अपने स्तर से तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बैठक हुई। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मायावती की कोठी पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे।

रामपुर: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्ला पर रामपुर में मामला दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज हुआ है। सपा नेता आजम खां ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के जन्म प्रमाणपत्र को लेकर नए विवाद में फंस गए हैं। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र बने हैं और दोनों पर ही अलग-अलग पासपोर्ट भी बनवाया है। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने कुछ दिनों पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी थी। जिसके बाद प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने जांच के आदेश दे दिए थे।

बीते 19 दिसंबर को लखनऊ के प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट होने के संबंध में दस्तावेज दिखाए। उन्होंने कहा कि सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री मो. आजम खां तथा उनकी पत्नी एवं राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा ने जालसाजी व धोखाधड़ी करके अपने विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम का दो-दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाया। पहला जन्म प्रमाणपत्र माता-पिता की ओर से शपथ पत्र देकर नगर पालिका परिषद रामपुर से 28 जून 2012 को बनवाया गया था, जबकि दूसरा जन्म प्रमाणपत्र लखनऊ नगर निगम से 21 जनवरी 2015 को बनवाया गया।

बुलंदशहर: बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। योगेश हिंसा के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज बीते 3 दिसंबर से ही फरार चल रहा था। वह अपने आकाओं के संपर्क में भी था लेकिन पुलिस का उसका पता नहीं लगा पा रही थी। बीती रात पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि योगेश बुलंदशहर के खुर्जा आने वाला है। सूचना पाकर बीबीनगर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स लेकर खुर्जा बुलंदशहर बाईपास पर स्थित ब्रह्मानंद कॉलेज के पास पहुंचे। वहां टी-प्वाइंट के पास से रात करीब 11.30 बजे पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस वक्त पुलिस योगेश से पूछताछ कर रही है।

योगेश पुत्र सूरजभान सिंह नयाबांस माजरा साहनपुर, स्याना का रहने वाला है। योगेश पर आरोप है कि उसी ने 3 दिसंबर के दिन गोकशी की बात फैलाई और सैकड़ों की भीड़ जुटा ली। जिसके बाद हिंसा हुई जिसमें इंस्पेक्टर सुबोध और सुमित नाम के स्थानीय शख्स की मौत हो गई। वहीं स्याना बवाल प्रकरण में दो नामजद आरोपियों ने बुधवार को सीजेएम की अदालत में सरेंडर कर दिया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख