ताज़ा खबरें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
एमसीडी की आप सरकार ने 'हाउस टैक्स' भरने वालों को दी बड़ी राहत
तेलंगाना: 45 घंटे बाद भी सुरंग में फंसी हैं आठ मजदूरों की जिंदगियां

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पीएम मोदी की रैली के बाद उग्र भीड़ द्वारा हिंसा में पुलिस कॉन्स्टेबल सुरेश वत्स की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है। अखिलेश यादव ने गाजीपुर हिंसा मामले पर दुख जताया और इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी घटनाएं इसलिए होती हैं क्योंकि सीएम की हमेशा एक ही भाषा होती है ठोक दो।

बता दें कि शनिवार को गाजीपुर में पीएम मोदी की रैली के बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया था, जिसमें ड्यूटी से लौट रहे सुरेश वत्स की मौत हो गई। गाजीपुर में पथराव और उसकी वजह से सुरेश वत्स की मौत पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह घटना इसलिए घटी क्योंकि सीएम सदन में हों या मंच पर हों, उनकी एक ही भाषा है- 'ठोक दो।' कभी पुलिस को नहीं समझ आता कि किसे ठोकना है, तो कभी जनता को नहीं समझ आता कि किसे 'ठोकना' है।

लखनऊ: उत्तर-प्रदेश में बसपा के साथ गठबंधन को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि विचारों और लोगों का 'संगम' रूपी यह गठबंधन बहुत जल्द सामने आ जाएगा। अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में सपा-बसपा गठबंधन की सम्भावना से जुड़े सवाल पर कहा 'उत्तर प्रदेश में विचारों का संगम होगा, लोगों का संगम होगा। यह बहुत जल्द आपके सामने आ जाएगा।' इस सवाल पर कि क्या इस संगम में कांग्रेस भी शामिल होगी, सपा मुखिया ने कहा 'मैंने कहा कि यह विचारों और लोगों का संगम होगा। इसी में सारे जवाब शामिल हैं।'

मालूम हो कि अखिलेश ने पिछले दिनों संकेत दिये थे कि उत्तर प्रदेश में बनने वाले गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को समर्थन देने के बावजूद सपा के एक विधायक को मंत्री नहीं बनाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने अब उत्तर प्रदेश में उनका रास्ता साफ कर दिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में प्रदर्शनकारियों के पथराव में पुलिस के एक सिपाही की मृत्यु के मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को पहले गिरफ्तार किया था और इस मामले में नौ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने रविवार को यहां बताया कि गाजीपुर में शनिवार को हुए पथराव में हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप सिंह वत्स की मृत्यु अत्यन्त दुखद है। इस मामले में दर्ज हुए तीन मुकदमों में अब तक कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत 32 नामजद और 70 से 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्‍य आरोपी पर एनएसए लगाया जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध कठोर से कठोर धारा लगाकर कार्रवाई किया जाएगी।

अयोध्या: गुजरात में पाटीदारों के नेता हार्दिक पटेल इन दिनों उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन तलाशने पहुंचे। शनिवार को अयोध्या पहुंचे हार्दिक राममंदिर को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से मंदिर बनाने का वादा तो जरूर किया, लेकिन अभी तक मंदिर नहीं बनवाया है। यह जनता के साथ बड़ा छल है। भाजपा करोड़ों लोगों की आस्था के साथ खेल रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा की सरकार ही भगवान राम के साथ भी छल कर सकती है और जो पार्टी भगवान के साथ छल कर सकती है, वह तो जनता को भी छलेगी, छल ही रही है।

पटेल ने कहा कि देश में बहुत सारी समस्याएं हैं, जिन पर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए। केंद्र सरकार को किसानों की भलाई के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना चाहिए, सिर्फ कांग्रेस को कोसते रहने से काम नहीं चलेगा। जनता ने कांग्रेस को नहीं, भाजपा को वोट दिया था। उन्होंने कहा कि मंदिर के अलावा देश में और भी समस्याएं हैं। लोगों को रोजगार की जरूरत है। किसानों की समस्याओं को निराकरण करने की जरूरत है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख