- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना इलाके के रामबोड़ में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में गुरुवार को हुए हादसे में अब तक 8 मजदूरों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई मजदूर अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब स्पंज आयरन फैक्ट्री का एक्सटेंशन वर्क चल रहा था।
स्थानीय प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्र को घेर लिया है और बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद जारी है।
कई मजदूर अभी भी मलबे में हैं दबे, राहत-बचाव कार्य जारी
स्थानीय लोगों के अनुसार चिमनी का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा था। इसी दौरान अचानक चिमनी नीचे गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में 30 से अधिक लोग दबने की आशंका जताई जा रही है। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव का कार्य जारी है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में आय़रन फैक्ट्री की विशाल चिमनी गिरने से दबे मजदूरों को बचाने के लिए अभियान जारी है। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव ने कहा, "ढांचा के ढहने से मजदूर फंस गए। कम से कम चार मजदूर फंसे हुए हैं। मनोज कुमार नाम के एक मजदूर की मौत हो गई है। बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
स्थानीय लोगों के अनुसार, चिमनी गिरने से 30 से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब स्पंज आयरन फैक्ट्री का एक्सटेंशन वर्क चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार चिमनी का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा था। इसी दौरान अचानक चिमनी नीचे गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में 30 से अधिक लोग दबने की आशंका जताई जा रही है। कई मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। कई मजदूरों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है।
- Details
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवानों और एक ड्राइवर समेत कुल नौ लोगों की जान चली गई। घटना के बाद भारी संख्या में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। सीएम विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान शहीद हो गए हैं और वाहन चालक की भी मृत्यु हो गई।
बीजापुर आईईडी ब्लास्ट पर बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने कहा, "पिछले 3 दिनों से नारायणपुर जिले, दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था। इस अभियान के दौरान हमने 5 नक्सलियों के शव बरामद किए थे और एक जवान शहीद हो गया था।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर उनके शव को एक सेप्टिक टैंक में छुपा दिया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पर पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने राज्य की बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
जो भ्रष्टाचार उजागर करेगा, वह नहीं है सुरक्षित: बघेल
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "विधानसभा में यह मामला उठाया गया था कि एक पुल का बिना टेंडर और बिना स्वीकृति के निर्माण कर दिया गया। इसके बाद ईडी ने नोटिस दिया। वह लोग शुक्रवार को ईडी कार्यालय गए थे। पांच दिन पहले मुकेश चंद्राकर ने इस विषय पर खबर छापी थी। इसके बाद इसके तीसरे या चौथे दिन उनकी हत्या हो गई। उनकी हत्या कर शव को टंकी में डाल दिया गया। विजय चंद्राकर को मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं जब भी विजयपुर गया, उनसे बहुत बार मुलाकात की। वह साहसी पत्रकार था। वह अंदरूनी हिस्से में जाकर खबर ले आते थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






