- Details
रायपुर: सट्टेबाजी के लिए कुख्यात एप 'महादेव बेटिंग एप' मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है। चार्जशीट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है। ईडी ने 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिनमें शुभम सोनी, अमित कुमार अग्रवाल, रोहित गुलाटी, भीम सिंह और असीम दास का नाम है।
ईडी की चार्जशीट में बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी असीम दास महादेव बेटिंग एप के प्रमोटर के लिए भारत में कूरियर का काम करता था। उसके ठिकानों से हाल ही में रेड कर करीब 5.39 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।
भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए जाने का दावा
अब चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम आने के बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि असीम दास ने एजेंसी को बताया कि ये पैसा हाल में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के लिए भेजे गए थे।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ की नवनिर्वाचित विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। रमन सिंह ने बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा को संबोधित अपने त्याग पत्र में लिखा, "वर्तमान में, मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद का निर्वहन कर रहा हूं, लेकिन पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए नामित किया गया है। इसलिए, मैं सम्मानपूर्वक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंपता हूं। पार्टी, कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।"
अपना नामांकन पत्र जमा करने के बाद रमन सिंह ने कहा, "मैं विधानसभा के समुचित कामकाज को सुनिश्चित करूंगा और छत्तीसगढ़ के कल्याण के लिए सभी मुद्दे उठाए जाएंगे।" नामांकन के वक्त छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल भी मौजूद रहे।
इस बीच, वरिष्ठ भाजपा विधायक रामविचार नेताम ने रविवार को नवनिर्वाचित छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर ज़िले में सुरक्षाबलों ने एक निर्माणाधीन सड़क पर नक्सलियों की ओर से लगाए गए 21 बारूदी सुरंग बरामद किए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पालनार से सावनार गांव के बीच जारी सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में डीआरजी, बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान पालनार-सावनार मार्ग के बीच 21 बारूदी सुरंग बरामद किए गए।
बारूदी सुरंगों को किया गया निष्क्रिय
अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों की ओर से सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से 10,20 और 50 मीटर की दूरी पर तीन से पांच किलोग्राम के 21 बारूदी सुरंग प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि बारूदी सुरंग सड़क पर और सड़क किनारे पेड़ के छांव में लगाए गए थे। सुरक्षाबलों की सतर्कता से माओवादियों के मंसूबों को विफल कर दिया गया। बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय कर दिया गया है।
- Details
रायपुर (जनादेश ब्यूरो): विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ ही भाजपा विधायक अरुण साव और विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई आला नेता मौजूद रहे।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
भाजपा की जातीय समीकरण साधने की कोशिश
भाजपा ने हाल ही में जीते गए तीन प्रमुख राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






