- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में पुलिस ने एक ईनामी महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने आज (शनिवार) बताया कि पुलिस ने कांकेर जिले में दो लाख रूपए की ईनामी नक्सली पण्डरी उर्फ अंसिला और सुकमा जिले में नक्सली महेत्तर सिंह धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब दोड़गेझोरा गांव के करीब था तब नक्सली वहां से भागने लगे। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर महिला नक्सली पण्डरी (22) को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि नक्सली सदस्या पण्डरी प्रतिबंधित माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत सक्रिय मिल्रिटी प्लाटून नम्बर पांच की सदस्या है। नक्सली के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में पुलिस ने बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत तोंगपाल थाना से पुलिस दल को रवाना किया गया था। गश्त के दौरान पुलिस दल को तोंगपाल बाजारपारा में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में नौ महिला नक्सली समेत 40 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने 40 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें नौ महिला नक्सली भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दरभा डिविजन के कटेकल्याण एरिया कमेटी के 19, कांगेर वेली एरिया कमेटी के दो, ईस्ट बस्तर डिविजन में बारसूर एवं मर्दापाल एरिया कमेटी के 19 नक्सलियों ने पुलिस ने सामने आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सलियों में एक मिल्रिटी कंपनी सदस्य, एक एलओएस सदस्य, तीन जनमिलिशिया कमांडर, एक जन मिलिशिया डिप्टी कमांडर, 19 जन मिलिशिया सदस्य, पांच सीएनएम कमांडर, चार सीएनएम सदस्य, चार ग्राम कमेटी सदस्य और दो संघम सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आज ईस्ट बस्तर डिविजन में तीन साल तक छह नंबर कंपनी सदस्य रही सुबली कश्यप जिसके सर पर आठ लाख रूपए का ईनाम घोषित है ने भी सरेंडर किया है। ईस्ट डिविजन के नक्सलियों के खिलाफ विधानसभा चुनाव के दौरान मत पेटी लूटने और बारूद लूटने जैसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
- Details
रायपुर: मंगलवार तड़के नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ के एक शिविर पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने कहा कि यह घटना रात तीन बजे की है। माओवादियों के एक दस्ते ने जिले के गंगलूर इलाके में स्थित रांगारेड्डी के जंगलों में बने सीआरपीएफ के एक शिविर पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पहरेदारी कर रहे कॉन्सटेबल सतीश गौड़ इस गोलीबारी में घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। नक्सल-रोधी अभियानों के लिए क्षेत्र में तैनात गौड़ आंध्रप्रदेश के निवासी थे और अर्धसैन्य बल की 85वीं बटालियन से जुड़े थे। अधिकारियों ने कहा कि शिविर में मौजूद अन्य किसी जवान को नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि माओवादियों की गोलीबारी कुछ मिनट तक जारी रही, इसके बाद वे जंगलों में भाग गए। सुरक्षा बलों ने इलाके में खोज अभियान शुरू किया है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बीती रात एक यात्री बस पुल से नीचे गिर गई। इससे उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 53 अन्य घायल हो गए। बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दलधोवा घाट के करीब यात्री बस एक सूखे नाले पर बने पुल से नीचे गिर गई। यह बस झारखंड के गढ़वा से रायपुर जा रही थी। बस जब बलरामपुर जिला मुख्यालय से निकल कर रायपुर की ओर आ रही थी, तभी अचानक दलधोवा घाट के करीब बस के सामने एक मोटरसाइकिल सवार आ गया। इससे बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बस पुल से नीचे जा गिरी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरन राहत कार्य शुरू किया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 16 और की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों को बलरामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने गहरा शोक जताया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






