चेन्नई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के किले में हरा दिया। आरसीबी ने सीएसके को चेपॉक में 50 रनों से हराया है। उसके लिए रजत पाटीदार के बाद जोश हेजलवुड ने कमाल दिखाया। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 196 रन बनाए। इस दौरान रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 51 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। विराट कोहली ने 31 रनों का योगदान दिया। फिलिप साल्ट ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 27 रन और टिम डेविड ने 22 रनों का योगदान दिया।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन रवींद्र ने 31 गेंदों में 41 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके लगाए। रवींद्र जडेजा 25 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने 11 रनों का योगदान दिया। राहुल त्रिपाठी महज 5 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 16 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। अंतिम ओवर में धोनी ने क्रुणाल पांड्या पर लगातार दो छक्के और एक चौका जड़ा, लेकिन आरसीबी चेपॉक का तिलिस्म तोड़ने में सफल रही।
इस दौरान आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 3 विकेट लिए। यश दयाल और लिविंगस्टन ने 2-2 विकेट लिए।