- Details
बीजापुर: छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी की चपेट में आकर सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है। घायल जवानों के नाम मृदुल बर्मन और मोहम्मद इसहाक है। जिनके पैर में चोट लगी है। दोनों जवान कोबरा यूनिट से हैं और रायपुर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र पुतकेल कैंप से सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई। आईईडी के ब्लास्ट होने से इसकी चपेट में आकर सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को बीजापुर अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। बताया गया है कि जवानों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है।
बता दें कि बीते 12 जनवरी को जांगला थाना क्षेत्र के जैगुर के पास नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट किया गया था। जिसकी चपेट में डीआरजी के दो जवान रामसाय मज्जि और गजेंद्र साह घायल हो गए।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के वीआईपी रोड पर निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिर गई है। निर्माणाधीन बहुमंजिला गिरने से इमारत के मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वीआईपी रोड स्थित एक कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से 11 मजदूर दब गए हैं। इनमें इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।
घायल मजदूर अस्पताल भर्ती, नौ हालत गंभीर
वहीं नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। बाकी घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि वीआईपी रोड स्थित अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स की सेंट्रिंग गिरने से 11 मजदूर दब गए। इनमें से 9 को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। कई मजदूरों के अभी भी सेंट्रिंग के नीचे दबे होने की बात कही जा रही है।
- Details
बीजापुर ( छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट महादेव घाट इलाके में उस वक्त हुआ जब सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की एक टीम सुबह इलाके में निगरानी अभियान पर निकली थी।
उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान सीआरपीएफ जवान का कदम अनजाने में प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे विस्फोट हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नक्सलियों के 6 जनवरी वाले ब्लास्ट में 8 पुलिसकर्मियों हुए थे शहीद
इससे पहले शुक्रवार को पड़ोसी नारायणपुर जिले में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। 6 जनवरी को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक वाहन को आईईडी से उड़ा दिया था।
- Details
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को हत्या-आत्महत्या के एक संदिग्ध मामले में एक महिला और उसकी डेढ़ साल की बेटी की घर में आग लगने से मौत हो गई जबकि महिला के पति का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। रायगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि यह घटना घरघोड़ा क्षेत्र के कामतारा गांव में हुई। उन्होंने बताया कि चांदनी गुप्ता (20) और उनकी बेटी आकांक्षा के जले हुए शव उनके घर में पाए गए, जबकि पति सुरेश गुप्ता (25) का शव नजदीक ही एक पेड़ से फंदे से लटका मिला।
आत्महत्या है या हत्या, जांच में जुटी पुलिस
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मरकाम ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या सुरेश ने घर में आग लगाई, अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। सुरेश एक दुकान चलाता था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






