- Details
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ जारी है। जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अबूझमाड़ में मुठभेड़ के दौरान 8 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। वहीं, एक जवान घायल भी हुआ है। बता दें, यह मुठभेड़ कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही है। इसकी पुष्टि नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने की है।
आधिकारिक जानकारी मिली है कि अबूझमाड़ में चल रहे एनकाउंटर में चार जिले की पुलिस शामिल है, जो नक्सलवाद का सफाया करने के प्रयास में जॉइंट ऑपरेशन चला रही है। नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर-दन्तेवाड़ा की डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं वाहिनी का बल इस मुठभेड़ में शामिल है। सुरक्षाबल के जवान अंदरूनी क्षेत्र और मुठभेड़ स्थलों पर सर्चिंग कर रहे हैं।
बता दें बीते सात जून को दंतेवाड़ा और नारायणपुर बॉर्डर पर सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। इस जवाबी हमले में 7 हार्डकोर नक्सली मारे गए थे।
- Details
नारायणपुर (छत्तीसगढ़): नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान अब तक सात नक्सली मारे गए। जवानों ने हथियार बरामद किए हैं। क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है।
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि छह जून की रात से जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव के सीमावर्ती इलाके में पूर्व बस्तर डिविजन अंतर्गत ग्राम मुंगेडी, गोबेल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। अभियान के दौरान सात जून को दिन भर गोबेल क्षेत्र के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ हुई।
संयुक्त अंतर्जिला नक्सल अभियान में पांच वर्दीधारी नक्सली ढेर हुए हैं। सभी मृत नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में नक्सली घायल होने की सूचना भी है। नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान घायल भी घायल हुए हैं। एख घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है।
- Details
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक मालवाहक वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत नौ की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, हादसा बेमेतरा थाना इलाके के कठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़े मिनी ट्रक में मालवाहक वाहन टकराने से दर्दनाक हादसा हुआ है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार देर रात कठिया गांव के पास हुई, पीड़ित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हादसे का शिकार सभी लोग पथर्रा गांव के निवासी थे, तिरैया गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि मालवाहक वाहन सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकरा गया। मृतकों की पहचान भूरी निषाद (50), नीरा (55), गीता (60), अगनिया (60), खुशबू (39), मधु (5), रिकेश (6) और ट्विंकल (6) के रूप में हुई है। एक की पहचान बाकी है।
- Details
महासमुंद (छत्तीसगढ़): लोकसभा चुनाव 2024 में दक्षिण गोवा से कांग्रेस के उम्मीदवार कैप्टन विरिआतो के विवादित बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन आया है। मंगलवार (23 अप्रैल, 2024) को पलटवार करते हुए पीएम ने कहा, कांग्रेस ने अब एक और बड़ा खेल शुरू कर दिया है। पहले कर्नाटक से कांग्रेस के सांसद ने कहा था कि दक्षिण भारत को अलग देश घोषित कर देंगे। अब कांग्रेस के गोवा के उम्मीदवार कह रहे हैं कि गोवा पर भारतीय संविधान लागू नहीं होता है। वह साफ-साफ कह रहे हैं गोवा पर संविधान थोपा गया। उन्होंने ये बातें कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी के संदर्भ में) को बताई हैं। ये बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का अपमान है या नहीं है? यह भारत के संविधान का अपमान है या नहीं है? यह देश के संविधान के साथ छेड़छाड़ है या नहीं है?
प्रधानमंत्री के मुताबिक, "कांग्रेस का उम्मीदवार कह रहा है कि गोवा में संविधान नहीं चलेगा। यह जम्मू कश्मीर के लोग भी कहा करते थे, आपने मोदी को आशीर्वाद दिया और आज उनकी बोलती बंद हो गई और आज वहां देश का संविधान चल रहा है। बाबा साहब का संविधान, जो जम्मू कश्मीर में नहीं चलता था, वह भी लागू हो गया।"
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






