- Details
कांकेर: कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में 29 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की ज्यादा खबर है। वहीं दो जवानों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ चल रही है। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। एसपी कल्याण एलिसेला ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है।
बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद
एंटी नक्सल आपरेशन में निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ अभी भी जारी है, इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए है। कांकेर एसपी आइके एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ में 29 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की एसपी कल्याण एलीसेला ने की पुष्टि की है।
एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव मारा गया है। शंकर राव 25 लाख का इनामी था। मुठभेड़ में 4 एके 47 रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गये हैं। मारे गए नक्सलियों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
- Details
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया किया है। राज्य के नेता और पुलिस अधिकारी प्रोटेक्शन मनी लेकर अवैध कारोबार में आरोपियों की मदद कर रहे थे। बहुचर्चित महादेव ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। लोकसभा चुनाव से पहले महादेव ऐप मामले में एफआईआर भूपेश बघेल की मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इससे कांग्रेस को राजनैतिक नुक़सान हो सकता है।
पूर्व सीएम बघेल पर पुलिस के एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
- Details
रायपुर: बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के पास नक्सलियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान शहीद हो गए। वहीं, 14 जवान घायल हैं, जबकि चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वही जगह है, जहां 2021 में 23 जवानों की जान गई थी। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर मंगलवार सुबह अचानक से हमला कर दिया। इस घटना में कुल 17 जवान घायल हुए, जिसमें से तीन जवान शहीद हो गए। घायल जवानों को चोपर से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
घायल जवानों ने बताया कि सुकमा पुलिस ने टेकुलगुडम में सुरक्षाबल के जवानों आज ही नया कैंप खोला है। कैंप के पास जोनागुडा-अलीगुडा की ओर एसटीएफ और डीआरजी के जवान गस्त सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना रविवार (7 जनवरी) को देर शाम की है, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय को गोली आपसी रंजिश में मारी गई या नक्सली ने इस वारदात को अंजाम दिया, ये अभी साफ नहीं हुआ है।
पखांजूर में तनावपूर्ण हुआ माहौल
दरअसल, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित में पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है। यहां पर इसी माह 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी, ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव में वोटिंग में हफ्ता भर का वक्त बचा और उससे पहले पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता की हत्या से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने इस घटना के संबंध में बताया कि इस हत्या की जांच की जा रही है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






