ताज़ा खबरें
केजरीवाल की पद पर वापसी तक उनके मार्गदर्शन में काम करुँगी:आतिशी
भाजपा झूठ का सहारा ले रही, मुझे चुप कराने के लिए बेताब हैं: राहुल
आतिशी ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पांच विधायक बने मंत्री

नई दिल्ली: जर्मनी में अपनी आठ साल की बेटी के साथ फंसी हरियाणा की बेटी गुरप्रीत भारत आ चुकी हैं। गुरप्रीत ने भारत सरकार को धन्यवाद दिया। केंद्र सरकार ने मामले के सामने आने के बाद तुरंत कदम उठाते हुए गुरप्रीत को वापस लाने की व्यवस्था कराई थी। मंगलवार को गुरप्रीत के माता-पिता ने विदेश मंत्री से उनकी बेटी और नातिन को भारत लाने की गुहार लगाई थी। गुरप्रीत और उसकी आठ साल की बेटी गुरुवार सुबह उड़ान संख्या एआई120 से फ्रेंकफर्ट से नई दिल्ली पहुंची। भारत पहुंचते ही मीडिया से बात करते हुए गुरप्रीत ने कहा कि मैं मेरी बात सुनने और भारत लाने के लिए भारत सरकार को शुक्रिया कहना चाहती हूं।

नई दिल्ली: जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने भारत में पठानकोट जैसे और हमलों की धमकी दी है। वर्ष 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ने कहा है कि भारत को पठानकोट जैसे दर्द अभी और मिलते रहेंगे। पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में एक रैली को संबोधित करते हुए सईद ने कहा कि 8 लाख से ज्यादा फौजी कश्मीर में जनसंहार को अंजाम दे रहे हैं। रैली के दौरान भारत के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। सईद ने कहा कि कश्मीर की आजादी उसकी जिंदगी का इकलौता मकसद है। सईद ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर लोगों के मन की चाहत समझने की कोशिश करें। उसने कहा कि यह एक स्वाभाविक है कि कोई चीज बहुत दबाई जाती है तो कई दिशाओं में उसका जवाब मिलता है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलूरू में लोगों की एक भीड़ द्वारा तंजानिया की एक छात्रा को कथित रूप से पीटे जाने और उसके कपड़े फाड़ने की घटना पर चिंता जताते हुए कर्नाटक सरकार से इस मामले पर तत्काल रिपोर्ट मांगी है। पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट की श्रंखला में कहा, राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार से जवाब देने और तत्काल रिपोर्ट भेजने को कहा है। कर्नाटक में पार्टी मामलों के प्रभारी सिंह ने कहा, मैं बेंगलूरू में तंजानियाई महिला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। शहर में एक कार से एक महिला के कुचले जाने के बाद गलत पहचान के मामले में भीड़ ने तंजानिया की एक महिला की कथित रूप से पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिये।

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। रेल बजट 25 फरवरी को, आर्थिक सर्वेक्षण 26 फरवरी और आम बजट 29 फरवरी को पेश होगा। बजट सत्र का पहला हिस्सा 16 मार्च को समाप्त होगा जबकि दूसरा हिस्सा 25 अप्रैल से 13 मई तक चलेगा। संसदीय कार्यमंत्री ने आज (गुरूवार) कई राजनीतिक दलों के नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई थी। दरअसल अप्रैल-मई के आसपास पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। सरकार बजट सत्र की अवधि तय करने से पहले उन दलों की राय लेना चाहती थी, जो इन चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख