ताज़ा खबरें
केजरीवाल की पद पर वापसी तक उनके मार्गदर्शन में काम करुँगी:आतिशी
भाजपा झूठ का सहारा ले रही, मुझे चुप कराने के लिए बेताब हैं: राहुल
आतिशी ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पांच विधायक बने मंत्री

नई दिल्ली: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलूरू में लोगों की एक भीड़ द्वारा तंजानिया की एक छात्रा को कथित रूप से पीटे जाने और उसके कपड़े फाड़ने की घटना पर चिंता जताते हुए कर्नाटक सरकार से इस मामले पर तत्काल रिपोर्ट मांगी है। पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट की श्रंखला में कहा, राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार से जवाब देने और तत्काल रिपोर्ट भेजने को कहा है। कर्नाटक में पार्टी मामलों के प्रभारी सिंह ने कहा, मैं बेंगलूरू में तंजानियाई महिला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। शहर में एक कार से एक महिला के कुचले जाने के बाद गलत पहचान के मामले में भीड़ ने तंजानिया की एक महिला की कथित रूप से पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिये।

भीड़ ने रविवार रात अपने तीन दोस्तों के साथ कार में बैठी 21 वर्षीय तंजानियाई महिला को कार से बाहर खींचा। पीड़ित महिला बैचलर आफ बिजनेस मैनेजमेंट कर रही है। बेंगलूरू की ऑल अफ्रीकन स्टूडेंटस यूनियन के अनुसार भीड़ ने रविवार रात दुर्घटनास्थल पर पहुंचने पर कार रोकी। यूनियन के विधि सलाहकार बोस्को कावीसी ने बताया कि भीड़ के एक वर्ग ने महिला के कपड़े फाड़ दिये और महिला ने बचने के लिए पास से गुजर रही धीमी रफ्तार से चलती बस में सवार होने की कोशिश की लेकिन उसे बस से बाहर खींच लिया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से बात कर उनसे दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। सुषमा ने बताया कि सिद्धारमैया ने उन्हें सूचित किया कि आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नयी दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि तंजानिया के उच्चायोग ने इस कथित घटना के बारे में विदेश मंत्रालय को नोट भेजा है और उनसे दोषियों के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। बेंगलूरू पुलिस के बताया कि तंजानियाई लड़की ने शिकायत कल दर्ज कराई जबकि यह घटना रविवार की है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख