ताज़ा खबरें
जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, उमर ने पाकिस्तान को फटकारा
राहुल गांधी के खिलाफ बयान पर मंत्री रवनीत बिट्टू पर एफआईआर दर्ज
केजरीवाल एक सप्ताह में अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे: आप
जम्मू कश्मीर: 7 ज़िलों की 24 सीटों पर शाम 5 बजे तक 58% मतदान

लखनऊ: कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगेश यादव एनकाउंटर मामले में भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सुल्तानपर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा रूल आफ लॉ पर विश्वास ही नहीं करती है। मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल पूछ रहे हैं- कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस?

मंगेश यादव एनकाउंट पर राहुल का सीएम योगी पर हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की ज़िम्मेदारी है। एसटीएफ जैसी प्रोफेशनल फोर्स को भाजपा सरकार में ‘आपराधिक गिरोह’ की तरह चलाया जा रहा है, जिस पर केंद्र सरकार की चुप्पी इस ‘ठोको नीति’ पर उनकी स्पष्ट सहमति है। यूपी एसटीएफ के दर्जनों एनकाउंटर सवालों के घेरे में हैं। क्या आज तक उनमें से किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई? आखिर कौन उन्हें बचा रहा है और क्यों?

उन्होंने आगे लिखा कि कैमरों के आगे संविधान को माथे से लगाना सिर्फ ढोंग है, जब आपकी सरकारें ही उसकी खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हों। उत्तरप्रदेश में हुए सभी संदिग्ध एनकाउण्टर्स की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ किया जाना चाहिए। वर्दी पर लगी खून की छींटें साफ होनी चाहिए।

मंगेश के घर पहुंचेगा प्रतिनिधि मंडल

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कांग्रेस का 16 सदस्यी प्रतिनिधि मंडल रविवार को जौनपुर स्थित मंगेश यादव के घर जाएगा। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगा।

फर्जी एनकाउंटरों से प्रदेश की छवि हो रही खराब: अखिलेश

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि फर्जी एनकाउंटरों की वजह से उत्तर प्रदेश की देश-दुनिया में बदनामी हो रही है। पुलिस हिरासत में मौतों के मामलों में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं और उत्तर प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी भाजपा सरकार में सुखी नहीं है। व्यापारी और दुकानदार लूटे जा रहे हैं। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं।

अखिलेश यादव शनिवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर झांसी और ललितपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निर्दोषों को झूठे केसों में फंसाती है। लोकसभा चुनावों में पराजय के बाद भी भाजपा कुप्रचार करने से बाज नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि पीडीए के माध्यम से सामाजिक न्याय की लड़ाई को भी अंतिम परिणाम तक पहुंचाने का लक्ष्य है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा है। वह नफरत फैलाकर सामाजिक सद्भाव को तहस-नहस करने का इरादा रखती है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख