- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) में हाशिये पर पहुंचे वरिष्ठ नेता एवं विधायक शिवपाल यादव ने नयी पार्टी बनाने की अटकलों के बीच सोमवार को कहा कि वह अब भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ हैं और उनकी ‘प्रार्थना‘ है कि परिवार फिर से एकजुट हो।
शिवपाल ने अपने जन्मदिन के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में नयी पार्टी बनाने की सम्भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हम नेताजी (मुलायम) के साथ हैं। नेताजी का जो आदेश होगा, हम उसका पालन करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज भी हमारी सब लोगों से यही प्रार्थना है कि परिवार एक हो जाए। एक होकर ही हम साम्प्रदायिक शक्तियों और भ्रष्टाचार से लड़ सकते हैं।’’
शिवपाल ने कहा कि प्रदेश में इस वक्त बड़ी चुनौतियां हैं। पूरे प्रदेश की जनता परेशान है। खासकर किसान और नौजवान बहुत परेशान हैं। महंगाई के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में जो लूट हो रही है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है और कहीं किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। शिवपाल के समर्थकों ने उनका जन्मदिन ‘संघर्ष दिवस‘ के रूप में मनाया।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते हुए उसे हर मोर्चे पर नाकाम बताया। अखिलेश ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजाक बनकर रह गयी है। लखनऊ में लगातार डकैतियां हो रही हैं। जो काकोरी शहीदों के लिए प्रसिद्ध था, वह अब डकैतों के लिये बदनाम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार किसी भी मोर्चे पर सफल नहीं हो पायी है। उसने अन्याय की सीमा पार कर दी है। कन्नौज में पुलिस ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला और शव का पोस्टमार्टम कराये बगैर उसका दाह संस्कार करा दिया। अखिलेश ने कहा कि मथुरा में पुलिस की गोली से एक बच्चे की मौत हो गयी। उसकी मौत के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के सामने समाजवादी विचारधारा के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। भाजपा जहां समाज को बांटती है, वहीं समाजवादी लोग समाज को जोड़ते हैं। अगर कोई समाज में जाति के आधार पर तोड़ता है तो समाजवादी लोग लोहिया और जनेश्वर मिश्र के जाति तोड़ो आंदोलन को आगे बढ़ाकर सभी को आपस में जोड़ते हैं।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शास्त्री भवन में भारतीय पुलिस सेवा के 16 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिवीक्षाधीन अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे जनता और जनप्रतिनिधियों से बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में हर सम्भव प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए जरूरी है कि अधिकारीगण तमाम विषयों, कानून और मुद्दों से भली-भांति परिचित हों। अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करने के लिए उन्हें मेहनती से तेजी से फैसले लेने में सक्षम होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए कानून के हित में कार्य करना होगा। संवाद स्थापित करने से बड़े-बड़े विवादों का समाधान होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और विविधतापूर्ण राज्य में अधिकारियों को अपनी क्षमता दिखाने के तमाम अवसर मिलेंगे और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नवनियुक्त अधिकारियों को बगैर किसी भेदभाव अथवा पक्षपात के जनसहभागिता के आधार पर जनहित के लिए काम करना होगा।
- Details
नई दिल्ली: ओ पी सिंह के उत्तर प्रदेश का अगला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने शनिवार को उन्हें सीआईएसएफ के महानिदेशक के पद से कार्य मुक्त कर दिया। माना जा रहा है कि अब वह सोमवार या मंगलवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी का पदभार ग्रहण कर सकते हैं।
प्रदेश में 20 दिनों से पुलिस महानिदेशक का पद खाली है। ऐसे में योगी सरकार की मंशा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। शुक्रवार को मीडिया में ओ पी सिंह को केंद्र से हरी झंडी न मिलने की खबरें आने के बाद राज्य सरकार ने दोबारा उनका नाम उत्तर प्रदेश के डीजीपी के लिए भेजा था।
डीजीपी सुलखान सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। यह पहली बार है, जब प्रदेश के डीजीपी का पद इतने दिनों तक खाली रहा है।शुक्रवार को केंद्र की मंजूरी न मिलने की खबरों के बाद एक बार फिर कई नामों की चर्चा शुरू हो गई थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ‘‘पता नहीं किस दुनिया में रहती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण’’: प्रियंका
- कांग्रेस नहीं, केजरीवाल खुद हैं दिल्ली में हार के जिम्मेदारः अजय यादव
- मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को संसद की समिति कर सकती है समन
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- ड्रोन की खरीद का सौदा रद्द, चीनी पुर्जों से साइबर सुरक्षा का था खतरा
- जितनी जल्दी संभव हो,केंद्र सरकार कराएं जाति जनगणना: सोनिया गांधी
- बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राहुल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
- महाराष्ट्र में 192 संदिग्ध मरीज़ों की पहचान, अबतक आठ मरीज़ों की मौत
- एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
- राममंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का 85 वर्ष की उम्र में निधन
- जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
- सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी कोर्ट में तलब
- घर जाऊंगा,ठंडे पानी से नहाऊंगा, रोटी खाऊंगा फिर जवाब लिखूंगा: विज
- यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है 'डबल ब्लंडर': अखिलेश यादव
- गर्वनर ने विधानसभा सत्र न बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
- पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान
- महाकुंभ भगदड़ में हुए लापता लोगों के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी