ताज़ा खबरें
प्रधानमंत्री मोदी ने अडानी के लिए 'सीमा सुरक्षा नियमों' को बदला: खड़गे
महाराष्ट्र में 192 संदिग्ध मरीज़ों की पहचान, अबतक आठ मरीज़ों की मौत
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत ने इंग्लैंड पर दर्ज की दूसरी सबसे बड़ी जीत
एमपी: विधायक ने आईएएस अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
मिल्कीपुर में हुई वोटों की डकैती, सरकारी है चुना गया विधायक: अवधेश

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा प्रभात फेरी यात्रा के दौरान भड़की हिंसा के बाद शनिवार को भी शहर में तोड़फोड़ की गई। उपद्रवियों ने दुकानों में आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है लेकिन इलाके में अभी तनाव है। कल से इलाके में धारा 144 लागू है। इस दौरान शुक्रवार को हिंसा में मारे गए शख्स का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जिसमें बीजेपी सांसद राजवीर सिंह के अलावा स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, अंत्येष्टि कर लौट रहे आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे खड़ी दो बसों में आग लगा दी और एक खोका फूंक दिया। उपद्रवियों ने आधा दर्जन दुकानों में आग लगा दी। जिससे हालात एक बार फिर से बेकाबू हो गए हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को तिरंगा प्रभात फेरी यात्रा के दौरान कासगंज में हुई हिंसा में एक की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। हिंसा के बाद बवाल बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने आस-पास जिलों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई, जिसके बाद उपद्रवियों पर काबू किया जा सका। वहीं इस मामले पर एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

इस हिंसा में मारे गए शख्स के परिजनों के लिए प्रदर्शनकारियों ने मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है। साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की मांग की है।

ऐसे भड़की हिंसा

कासगंज जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में बिलराम गेट के पास से तिरंगा प्रभात फेरी यात्रा गुजर रही थी। इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के साथ जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए। दूसरे समुदाय के लोगों ने उनका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस के बाद भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने मोर्चा संभाला और घर की छतों से पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते उपद्रवियों ने तहसील रोड पर भी फायरिंग कर दी, गाड़ियां फूंकी गई। जिसके बाद से इलाके में तनाव और बढ़ गया। इस गोलीबारी में गोली लगने से रेलवे रोड निवासी चंदन गुप्ता उर्फ अभिषेक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उपद्रवियों के पथराव में लगभग आधा दर्जन लोगों को भी मामूली चोटें भी आईं हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख