ताज़ा खबरें
यूपी के हर व्यक्ति पर 36 हजार कर्ज, हर विभाग में भ्रष्टाचार: अखिलेश
अडानी विवाद पीएम मोदी का व्यक्तिगत नहीं, देश का मामला हैः राहुल

अलीगढ़/आगरा: मशहूर कवि, गीतकार पद्मभूषण गोपाल दास नीरज का अंतिम संस्कार शनिवार को अलीगढ़ में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया। प्रदर्शनी मैदान के पास स्थित श्मशान घाट पर उन्हें प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। पूर्व में नीरज की इच्छा के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को दान किया जाना था। लेकिन लगातार खराब स्वास्थ्य के कारण उनके विभिन्न अंग इस स्थिति में नहीं रह गये थे कि उन्हें चिकित्सा शोध कार्य में इस्तेमाल किया जाता। लिहाजा, परिजन ने ऐन वक्त पर अंतिम संस्कार का फैसला किया।

गौरतलब है कि गोपाल दास नीरज का 19 जुलाई को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। उन्हें तबियत खराब होने के बाद आगरा से दिल्ली रेफर किया गया था। गोपाल दास नीरज के पार्थिव शरीर को सुबह दिल्ली से आगरा ले जाया गया। यहां सुबह आठ बजे सरस्वती नगर बल्केश्वर मे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने उन्हें यहां श्रद्धांजलि दी।

नोएडा: नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 63 ए में एक निर्मांणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 63 ए में होटल संचालक रविंद्र का मकान बन रहा है। कल भूतल की खुदाई चल रही थी कि इसी दौरान भूतल की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में हिमांशु (2 वर्ष), प्रकाश, दोसा और हेमराज मिट्टी के नीचे दब गए। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने चारों को मिट्टी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। हेमराज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि इस मामले में भूखंड के मालिक और इमारत का निर्माण करा रहे ठेकेदार के खिलाफ थाना फेस-3 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 63 ए में होटल संचालक रविंद्र का मकान बन रहा है। कल भूतल की खुदाई चल रही थी कि इसी दौरान भूतल की दीवार भरभराकर गिर गई।

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक सप्ताह में दूसरी बार उत्तरप्रदेश पहुंचे और शाहजहांपुर में 'किसान कल्याण रैली' में शामिल हुए। रैली में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधे हमला करते हुए शुक्रवार को संसद भवन की घटना का भी ज़िक्र किया। संसद में हुए वाक्ये का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी पर उन्होंने निशाना साधा और कहा कि हमने पूछा कि अविश्वास का कारण क्या है? जब वो कारण नहीं बता पाए तो गले पड़ गये।

पीएम मोदी ने जनसभा में प्रदेश में बनने वाले संभावित गठबंधन का उल्लेख करते हुए इसे अपवित्र गठबंधन करार दिया। कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि साईकिल हो या हाथी किसी को भी बना लो साथी। पीएम मोदी ने 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान को गति देनी शुरू कर दी है।

लखनऊ: अब उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी प्राइमरी स्कूलों में हुई शिक्षक भर्ती की जांच होगी। वर्ष 2010 से अब तक हुई सभी भर्तियां इस जांच के दायरे में होगी। बीते 8 वर्षों में लगभग 2.25 लाख शिक्षक भर्ती प्रदेश में हुई है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा डा. प्रभात कुमार ने दी है। जांच के लिए एक महीने का समय दिया गया है। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव ने अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, मुरादाबाद, फतेहपुर व हरदोई शिक्षक भर्ती में अनियमितता की जांच के आदेश दिए थे। शुक्रवार को उन्होंने जांच का दायरा बढ़ाते हुए पूरे प्रदेश में जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर जिलों से शिकायतें आ रही हैं कि बीते वर्षों में सहायक अध्यापक के पदों पर बड़ी संख्या में अनियमित, नियम विरुद्ध व फर्जी नियुक्तियां की गई हैं। वर्ष 2010 के बाद की इन फर्जी नियुक्तियों की जांच के लिए सभी जिलों को पत्र भेज दिया गया है। इसके लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख