- Details
आजमगढ़: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को सपा व बसपा के गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब गठबंधन मुंह के बल गिरेगा। यह देश गठबंधन के दौर से गुजर रहा है। पिछली बार भाजपा सरकार 38 दलों के गठबंधन से बनी। अभी तमाम राज्यों के चुनाव हो रहे हैं। वहां भी गठबंधन को लेकर ही चुनाव हो रहे हैं तो यह कोई नया चीज नहीं है। अहरौला के कोर्रा घाटमपुर गांव में महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति अनावरण के दौरान उन्होंने कहा, दोनों आपस में घोर विरोधी दल मिले हैं। यह बात जरूर है कि दोनों दल उप्र में अपनी-अपनी ताकत में हैं तो दो ताकतें मिली हैं। इससे घबराने की बात एनडीए को नहीं है।
राजभर ने कहा कि अपनी जाति के लोगों की भलाई के लिए सरकार से अपनी बात मनवाने के लिए हर प्रयास करेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमारा यही नारा होगा कि गठबंधन गई तो समझो मोदी सरकार गई।
- Details
लखनऊ: भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने शनिवार को सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन को 'गुनाहबंधन' करार देते हुए शनिवार को कहा कि यह एक-दूसरे के गुनाहों को ढंकने, छिपाने और अपना अस्तित्व बचाने के लिए किया गया है। पाण्डेय ने कहा कि यह गठबंधन उत्तर प्रदेश को कुशासन, अपराध और भ्रष्टाचार में झोंकने वाले अवसरवादी दलों का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने आज ही ईवीएम पर सवाल उठा कर अपनी हार स्वीकार कर ली।
पाण्डेय ने सपा-बसपा को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे पास मोदी जैसा नेतृत्व है। दुनिया की किसी भी प्रणाली से चुनाव करा दिया जाये, उत्तर प्रदेश में गठबंधन की हार तय है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा पर मायावती का अपमान करने का आरोप लगाये जाने को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि क्या गेस्ट हाउस कांड में शामिल सपा नेताओं को अखिलेश अपनी पार्टी से निकालेंगे? पाण्डेय ने कहा कि मायावती ने सपा से हाथ मिला कर कांशीराम की विरासत और दलितों के विश्वास का सौदा किया है।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती आज साझा प्रेस काफ्रेंस की। मायावती ने ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38 पर बसपा और 38 पर सपा लड़ेगी। साथ ही 2 सीटें पार्टियों के लिए रिजर्व रखी गई हैं। इसके अलावा अमेठी और रायबरेली की 2 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं। मायावती ने कहा कि ये ऐतिहासिक प्रेस कांफ्रेंस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों गुरू-चेले की नींद उड़ाने वाली है।
कांग्रेस और भाजपा पर हमला
मायावती ने कहा '25 साल बाद सपा और बसपा का गठबंधन बना है। आज ही यह प्रेस कांफ्रेंस पीएम मोदी और शाह की नींद उड़ाएगी।' उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त आ गई है। इसलिए हमने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। जिससे किसी भी कीमत पर भाजपा को केंद्र या राज्य की सत्ता पर आने से रोका जा सके।' उन्होंनेे कहा कि कांग्रेस के समय घोषित इमरजेंसी लगी थी, जबकि भाजपा के शासन में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है। उन्होंंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन केंद्र में भाजपा को नहीं आने देगा।
- Details
कन्नौज: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कन्नौज में अखिलेश की चौपाल कार्यक्रम में सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के रास्ते पर भाजपा की सरकार चल रही है। अखिलेश ने कहा, कांग्रेस की सरकार में मेरे, नेता जी और डिंपल यादव के ख़िलाफ़ सीबीआई जांच हुई थी। अब भाजपा की सरकार भी उसी रास्ते पर है।' उन्होंने कहा कि सीबीआई चुनाव के पहले या फिर बाद में एक बार पूछताछ कर लें। बीच में डिस्टर्ब न करे।
कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष से एक सवाल पूछा गया कि आपका नारा था कि काम बोलता है, अब कौन सा नारा है। इस पर अखिलेश ने जवाब दिया कि अब भाजपा का धोखा बोलता है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव में स्लॉटर हाउस के नाम पर लोगों को भड़काया था। भाजपा ने सपा के लोगों पर आरोप लगाया। लेकिन अब सामने आ गया है कि स्लॉटर हाउस भाजपा के लोगों के है। सब स्लॉटर हाउस भाजपा के लोग चला रहे हैं। कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष ने मेट्रो के एक सवाल को लेकर कहा कि मेट्रो का काम अब सुस्त हो गया है। अच्छा हुआ सपा सरकार में ही ट्रेन आ गई थी, तब डिब्बा लाल था।अब डिब्बा आता तो उसका रंग कोई और होता।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध (2)
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव-दो
- एयर इंडिया की सेवाओं पर शिवराज बोले-'बैठने के लिए मिली टूटी सीट'
- 'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
- बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात मॉडल सिर्फ छलावा, राज्य पर पांच लाख करोड़ का कर्ज: कांग्रेस
- केरलः नफरती भाषण मामले में बीजेपी नेता पीसी जॉर्ज को जेल भेजा गया
- चाय की खुशबू, चाय के रंग को चाय वाले से ज्यादा कौन जानेगा: मोदी
- सर्वविदित है,चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
- अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
- विश्व बैंक को विश्वास है,भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा: मोदी
- दिल्लीवासियों को नहीं देना होगा हाउस टैक्स, एमसीडी ने किया एलान
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी