ताज़ा खबरें
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
गुजरात मॉडल सिर्फ छलावा, राज्य पर पांच लाख करोड़ का कर्ज: कांग्रेस
केरलः नफरती भाषण मामले में बीजेपी नेता पीसी जॉर्ज को जेल भेजा गया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर यूपी में विपक्षी दलों के महागठबंधन की कवायद जारी है। राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के मुखिया अजित सिंह ने कहा कि हम महागठबंधन के हिस्सा हैं लेकिन अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। कांग्रेस को साथ लेने का फैसला मायावती जी और अखिलेश जी लेंगे। बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल लखनऊ में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोनों कल दोपहर करीब 12 बजे लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं।

एक्शन में माया

बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार की शाम लखनऊ पहुंचीं। वह पूरी तरह से चुनावी मूड में दिखाईं दे रही हैं। आने के तुरंत बाद भाईचारा कमेटी की बैठक ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा पर चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि वह सिर्फ चार दिनों तक लखनऊ में रहेंगी और 15 को जन्मदिन मनाने के बाद अपराह्न दिल्ली चली जाएंगी।

भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर दिखाएंगे ताकत

सपा-बसपा यूपी में करीब 24 साल बाद एक बार फिर से करीब होते हुए दिखाई दे रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन 2 जून 1995 में टूटा था। इसके बाद दोनों दल एक साथ नहीं आए। यूपी में अब दोनों दल एक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जन्मदिन समारोह में सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं को शामिल करने पर भी विचार हो रहा है।

अखिलेश आज करेंगे चुनावी शंखनाद

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब सोशल मीडिया के जरिए चुनावी शंखनाद करेंगे। वह कन्नौज के एक गांव से ट्विटर के जरिए लोगों से बात कहेंगे और सवालों का जवाब देंगे। अखिलेश कन्नौज से ही लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ट्विटर इंडिया के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट कॉलिन क्रॉवेल व अखिलेश यादव शुक्रवार को कन्नौज के गांव फकीरे पुरवा में ई चौपाल लगा कर लोगों से संवाद करेंगे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख