- Details
लखनऊ: यूपी में एसपी-बीएसपी गठबंधन के साथ रालोद के गठबंधन को लेकर बढ़ी हलचल के बीच राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच ये बैठक सकारात्मक रही। मुलाकात के बाद जंयत चौधरी ने कहा कि हमारी बातचीत सकारात्मक रही। पिछली बार जहां हमारी बातचीत खत्म हुई थी, उससे आगे की बातें हुईं। उन्होंने कहा कि अभी सीट शेयरिंग पर बात नहीं हुई है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने साफ किया कि बात सीट की नहीं, आपसी भरोसे और विश्वास की है। कैराना उपचुनाव में हमने साथ मिलकर काम किया था, जिसे जनता ने पंसद किया।
आपको बता दें कि कि सपा-बसपा गठबंधन से पहले माना जा रहा था कि अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को भी इसमें शामिल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, रालोद गठबंधन में पांच-छह सीटें अपने लिए मांग रही थी, लेकिन इसके बावजूद जब मायावती और अखिलेश ने गठबंधन का ऐलान किया तो कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लिए दो सीटें छोड़ने के बाद 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा सपा-बसपा ने की। इस तरह बाकी दलों के लिए केवल दो सीटों की गुंजाइश गठबंधन ने छोड़ी।
- Details
प्रयागराज: मकर संक्रांति पर अखाड़ों के नागा साधुओं के शाही स्नान के साथ ही कुम्भ मेला मंगलवार से प्रारंभ हो गया। कड़कड़ाती ठंड में सुबह पांच बज कर करीब 45 मिनट पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और पंचायती अटल अखाड़ा के नागा साधु-सन्यासी अपने लाव-लश्कर के साथ संगम पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई। अटल अखाड़ा के बाद श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा और तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़ा के नागा साधु संतों से शाही स्नान किया। निरंजनी अखाड़ा में सोमवार को महामंडलेश्वर बनीं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री निरंजन ज्योति ने भी शाही स्नान किया। नागा सन्यासियों का शाही स्नान देखने भारी तादाद में लोग संगम क्षेत्र में मौजूद थे।
साधु-संतों की टोली के आगे घोड़े पर सवार पुलिसकर्मी थे और मार्ग के दोनों तरफ पुलिस लोगों की भीड़ को नियंत्रित कर रही थी। आनंद अखाड़ा के शाही स्नान के बाद नागा साधुओं के सबसे बड़े अखाड़े श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा के साधु सन्यासियों ने शाही स्नान किया।
- Details
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा)की प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन पर कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य दलों की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा कि इस साल मेरा जन्मदिन ऐसे मौके पर आया है, जब देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर हमारी पार्टी ने सपा के साथ गठबंधन किया है। ऐसा करके हमने भाजपा और अन्य पार्टी की नींद उड़ाई हुई है। यूपी ही तय करता है कि देश में किसकी सरकार बनेगी। इस गठबंधन को जनहित में कामयाब बनाने के लिए बसपा और सपा के लोगों से अपील करती हूं कि आप अपने पुराने गिले-शिकवे किनारे करके अपने इस गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को ऐतिहासिक जीत दिलाएं। यह मेरे जन्मदिन के लिए बड़ा तोहफा भी होगा।
मायावती ने कहा, 'देश की आजादी के बाद भाजपा और कांग्रेस की सरकार के राज में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। किसान, गरीब, दलित व अन्य पिछड़े वर्ग का सही से विकास नहीं हुआ, जिससे दुखी होकर ही हमें इनके हितों के लिए पार्टी बनानी पड़ी थी। आज देश में किसान, दलित और पिछड़ा वर्ग के लोग सबसे ज्यादा दुखी है। इसकी एक वजह केंद्र सरकार है। यही वजह है कि अब आम जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है।
- Details
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जिला प्रशासन ने स्याना तहसील में पिछले महीने हुई गोकशी की कथित घटना के संबंध में गिरफ्तार सात लोगों पर सोमवार को कड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया। स्याना के गांव महाव के बाहर खेतों में तीन दिसंबर को मवेशियों के कंकाल मिले थे जिसके बाद भीड़ ने उत्पात मचाते हुए चिंगरावठी पुलिस चौकी पर हमला कर दिया था।निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह (44) और चिंगरावठी के एक व्यक्ति सुमित कुमार (20) की इस हिंसा में गोली लगने से मौत हुई थी।
इस घटना के संबंध में स्याना थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हुई थीं। पहली प्राथमिकी हिंसा के संबंध में दर्ज हुई जिसमें करीब 80 लोगों को नामजद किया गया है जबकि दूसरी प्राथमिकी गोकशी के लिए दर्ज हुई। यह पूछे जाने पर कि क्या गोकशी मामले में गिरफ्तार लोगों पर कड़ा रासुका लगाया गया है, जिला मजिस्ट्रेट ने जवाब दिया, ‘‘हां।’’ बताते चलें कि 3 दिसंबर को गोकशी के बाद स्याना क्षेत्र के गांव चिंगरावठी में हिंसक वारदात हुई। हिंसा में स्याना कोतवाल सुबोध कुमार और एक युवक सुमित की गोली लगने से मौत हुई थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- सिख विरोधी दंगा केस: कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद
- लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध (2)
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात के अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होगा एआईसीसी का अधिवेशन
- 'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
- संयुक्त किसान मोर्चा-सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत रही बेनतीजा
- यूएसएड पर ट्रंप बोले-'21 मिलयिन डॉलर मेरे दोस्त पीएम मोदी को' मिले
- आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव-दो
- एयर इंडिया की सेवाओं पर शिवराज बोले-'बैठने के लिए मिली टूटी सीट'
- 'आप' विधायकों को विधानसभा से तीन दिन के लिए किया गया सस्पेंड
- 'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
- बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
- अधिवक्ताओं, निरंकुशता के खिलाफ एकता की जीत की बधाई: अखिलेश
- गुजरात मॉडल सिर्फ छलावा, राज्य पर पांच लाख करोड़ का कर्ज: कांग्रेस
- केरलः नफरती भाषण मामले में बीजेपी नेता पीसी जॉर्ज को जेल भेजा गया
- चाय की खुशबू, चाय के रंग को चाय वाले से ज्यादा कौन जानेगा: मोदी
- सर्वविदित है,चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
- अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश
- विश्व बैंक को विश्वास है,भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा: मोदी
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य
- इंडोनेशिया में नई वीजा पॉलिसी के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी