ताज़ा खबरें
'शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2,000 करोड़ का हुआ घाटा'
लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी और अन्य आरोपियों को कोर्ट से समन
गुजरात मॉडल सिर्फ छलावा, राज्य पर पांच लाख करोड़ का कर्ज: कांग्रेस
केरलः नफरती भाषण मामले में बीजेपी नेता पीसी जॉर्ज को जेल भेजा गया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
बिहार का कटिहार धमाके से दहला! दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
सर्वविदित है, चुनावी वर्ष में पीएम को बिहारियों की चिंता सताएगी: तेजस्वी
अब इधर-उधर नहीं... पीएम मोदी के नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा: नीतीश

लखनऊ: भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने शनिवार को सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन को 'गुनाहबंधन' करार देते हुए शनिवार को कहा कि यह एक-दूसरे के गुनाहों को ढंकने, छिपाने और अपना अस्तित्व बचाने के लिए किया गया है। पाण्डेय ने कहा कि यह गठबंधन उत्तर प्रदेश को कुशासन, अपराध और भ्रष्टाचार में झोंकने वाले अवसरवादी दलों का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने आज ही ईवीएम पर सवाल उठा कर अपनी हार स्वीकार कर ली।

पाण्डेय ने सपा-बसपा को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे पास मोदी जैसा नेतृत्व है। दुनिया की किसी भी प्रणाली से चुनाव करा दिया जाये, उत्तर प्रदेश में गठबंधन की हार तय है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा पर मायावती का अपमान करने का आरोप लगाये जाने को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि क्या गेस्ट हाउस कांड में शामिल सपा नेताओं को अखिलेश अपनी पार्टी से निकालेंगे? पाण्डेय ने कहा कि मायावती ने सपा से हाथ मिला कर कांशीराम की विरासत और दलितों के विश्वास का सौदा किया है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन में एक दल (बसपा) एनआरएचएम, स्मारक, चीनी मिल के भ्रष्टाचार का गुनाहगार है, तो वहीं दूसरा दल (सपा) रिवरफ्रन्ट, यूपी पीएससी भर्ती व खनन घोटाले का दोषी है। पाण्डेय ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनावों में सपा-बसपा गठबंधन कहीं नहीं टिकेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख