ताज़ा खबरें
'शिक्षा का व्यावसायिक, सांप्रदायिक व केंद्रीयकरण हो रहा': सोनिया गांधी
ईद पर क्यों की गई बैरिकेडिंग,इसे तानाशाही समझूं या इमर्जेंसी: अखिलेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने गुरुवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद शुक्ला, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी उपस्थित रहे। अरविंद कुमार मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के निवासी हैं।

उन्होंने 20 वर्षों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात और पीएमओ में काम किया है। उन्होंने आईएएस की सेवा से दो साल पहले ही वीआरएस लिया है।पार्टी में शामिल होने के बाद अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खुशी है। हमारे देश में राजनीतिक दल बहुत हैं लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। मैं पिछड़े जिले और गांव का हूं। मुझ जैसे साधारण व्यक्ति को जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है उसे भाजपा ही इतना बड़ा मुकाम दे सकती है।

लखनऊ: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सांसद साक्षी महाराज ने अब एआईएमआईएम चीफ असुदुद्दीन ओवैसी को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि ओवैसी ने बिहार में भाजपा की मदद की थी। बंगाल और यूपी विधानसभा चुनाव में भी मदद करेंगे। साक्षी का बयान सामने आने के बाद सपा ने सबसे पहले हमला किया है। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि साक्षी के बयान से भाजपा और ओवैसी के रिश्तों से पर्दा हट गया है। 

ओवैसी ने मंगलवार को ही यूपी में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। वह सबसे पहले सपा के गढ़ आजमगढ़ पहुंचे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से ही सांसद हैं। वहां ओवैसी के निशाने पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ही रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में अखिलेश ने मुझे यहां आने से 12 बार रोका था। ओवैसी ने यहां तक कह दिया कि समाजवादी पार्टी जमीन पर कहीं नहीं है। वह केवल फेसबुक पर ही है।

लखनऊ: स्पेशल मैरिजेस एक्ट में अब फौरन शादी हो सकेगी। अब शादी के लिए एक महीने इंतज़ार नहीं करना होगा। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में एक महीने तक शादी करने वालों की फोटो नोटिस बोर्ड पर लगाने की पाबंदी खत्म कर दी है। अदालत ने ये आदेश एक हैबिस कार्प्स एक्ट के तहत सुनवाई करते हुए दिया। इस मामले में सफ़िया सुल्ताना नाम की एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू बनकर अपने दोस्त अभिषेक से शादी कर ली थी, लेकिन सफ़िया के पिता उसे उसके पति के साथ जाने से रोक रहे थे।

इस मामले को हल करने के बाद अदालत ने सफ़िया और अभिषेक से जानना चाहा कि उन्होंने स्पेशल मैरिजेस एक्ट में शादी क्यों नहीं कर ली, जिसमें नाम या धर्म बदलने की ज़रूरत नहीं होती। इस पर उन्होंने बताया कि स्पेशल मैरिजेस एक्ट में शादी के लिए अर्जी देने पर एक महीने तक लड़के और लड़की की फोटो एक नोटिस के साथ मैरिज अफसर के दफ्तर के नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाती है। नोटिस में लड़के, लड़की का पूरे पते का प्रचार किया जाता है और यह लिखा होता है कि अगर इनकी शादी से किसी को एतराज़ हो तो वह एक महीने के अंदर मैरिज अफसर से संपर्क करे।

लखनऊ: यूपी में विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टियों में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच सपा ने अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा ने एमएलसी चुनाव के लिए राजेंद्र चौधरी व अहमद हसन को प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं, भाजपा में भी विधान परिषद उम्मीदवारों के नामों को लेकर मनन-मंथन निर्णायक दौर में पहुंच गया है। 12 सीटों के चुनाव के लिए 50 से अधिक दावेदारों के नाम सामने होने के कारण नेतृत्व किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सका है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का फिर से विधान परिषद जाना तय माना जा रहा है। प्रत्याशियों की घोषणा 14 जनवरी के बाद होने के संकेत हैं।

मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार शाम प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी की कोर टीम के सदस्यों ने तीन घंटे से ऊपर विचार-विमर्श करके नामों की छंटनी की। लेकिन दावेदारों की सूची काफी बड़ी होने के कारण इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख