- Details
लखनऊ: विधान परिषद के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चार प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन नामों को हरी झंडी दी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्वांचल के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य को दोबारा मौका मिला है। वहीं प्रधानमंत्री के करीबी कल ही पार्टी में शामिल हुए अरविंद शर्मा को मौक़ा मिला है। राज्यसभा चुनाव की तरह विधान परिषद की 12 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में भी सियासी दांव-पेंच का खेल देखने को मिल सकता है। अब तक शांत दिख रहे चुनावी माहौल में हलचल बढ़ गई है।
गौरतलब है कि गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि अरविंद शर्मा के भाजपा में शामिल होने से भाजपा और प्रदेश एवं केंद्र सरकार को मजबूती मिलेगी।
- Details
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने 65वें जन्मदिन पर आज बड़ी घोषणा की। मायावती ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी 2022 में किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेगी और उत्तर प्रदेश में अपने दम पर अपनी सरकार बनाएगी।
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में होने वाले विधानसभा के आम चुनाव में बसपा बिहार की तरह किसी भी दल से गठबंधन न करके अपने दम पर चुनाव लड़कर अपनी सरकार बनाएगी। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एक बार फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में 2007 की तरह ही सरकार बनाने का काम करें। साथ ही अन्य राज्यों में भी बसपा का जनाधार बढ़ाए। उनके लिए जन्म दिन का यही सबसे बड़ा तोहफा होगा। मायावती ने आज अपने जन्म दिन के अवसर पर कहा मेरी पार्टी गरीबों और दलितों के हितों के लिए काम करती है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल हमें बांटना चाहते हैं। विपक्ष हमेशा कुच्रक्र रचा करता है।
- Details
लखनऊ: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक शादीशुदा युगल का उत्पीड़न न करने का आदेश अमेठी पुलिस को दिया है। युगल की तीन साल पहले शादी हो चुकी है व उनके एक बच्चा भी है। इसके साथ ही न्यायालय ने युगल की याचिका पर राज्य सरकार से जवाब तलब भी किया है। मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी।
यह आदेश न्यायमूर्ति रितुराज अवस्थी और न्यायमूर्ति सरोज यादव की खंडपीठ ने चांदनी और उसके पति की याचिका पर दिये। याचियों का कहना था कि उन्होंने अपनी मर्जी से तीन साल पहले विवाह कर लिया था और उनके डेढ़ साल का एक बच्चा भी है। वे शांतिपूर्वक अपना जीवन गुजार रहे हैं। हालांकि चांदनी का परिवार उनके रिश्ते के विरुद्ध था इसलिए उसके पति के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में एफआईआर अमेठी के कमरौली थाने में दर्ज करा दी गई।
- Details
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोगों के जानमाल की सुरक्षा उत्तर प्रदेश में भगवान भरोसे है। अपराधियों के खौफ के चलते प्रदेश में डर का माहौल है। प्रशासन तंत्र का मनोबल गिरा हुआ है। फिर भी राजभवन मूक दृष्टा की भूमिका में क्यों है?
अखिलेश ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश भर में भाजपा सरकार और उसके नेतृत्व द्वारा संरक्षित अपराधी अराजकता मचाए हुए है। त्रस्त जनता अपना धैर्य खो चुकी है। राज्य की पीड़ित जनता को राजभवन की संवैधानिक उत्तरदायित्व निर्वहन की जिम्मेदारी का इंतजार है। भाजपा के जंगलराज में महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक अपमानित हुई हैं। बेटियों पर अत्याचार नहीं रूक रहा है। ग्रेटर नोएडा में छेड़खानी से परेशान दो बेटियां खुद को बचाने के लिए चलती बस से कूद पड़ी। प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भाजपा के पूर्व विधायक द्वारा छात्रा से छेड़खानी का वीडियो विचलित करने वाला है। जब प्रदेश भर में कानून-व्यवस्था चौपट है तो उसमें सामान्यजन का जीवन हर क्षण संकट में ही रहता है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- राज्यसभा मेंं कांग्रेस ने जनगणना के साथ जातीय जनगणना की मांग की
- लोकसभा में आज पेश होगा वक्फ बिल,बीजेपी-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
- अगले तीन महीने सामान्य से अधिक पड़ेगी गर्मी: मौसम विभाग का अलर्ट
- शिक्षा का व्यावसायिक, सांप्रदायिक व केंद्रीयकरण हो रहा: सोनिया गांधी
- देशभर में ईद का जश्न, मस्जिदों में अदा की गई नमाज, ईद की दी बधाई
- राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर सपा सांसद सुमन के बयान पर हंगामा
- कांग्रेस सांसद प्रतापगढ़ी पर दर्ज एफआईआर रद्द करने का सुप्रीम आदेश
- भारत में आने के लिए वैध पासपोर्ट, वैध वीजा अनिवार्य होगा: अमित शाह
- 'नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा', विपक्ष ने बिरला को सौंपा पत्र
- रेप पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
- प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन को सुप्रीम कोर्ट ने अमानवीय-अवैध बताया
- गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत
- दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने पास्टर बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सुनाई सजा
- झारखंड: दो मालगाड़ियों की टक्कर, हादसे में दो लोको पायलट की मौत
- ईद पर बैरिकेडिंग क्यों? इसे मैं तानाशाही समझूं या इमर्जेंसी: अखिलेश
- मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी
- कुल्लू में पेड़ गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया शोक
- नफरत फैलाती है बीजेपी,भगवा पहनने से कोई योगी नहीं होता: अखिलेश
- 11 साल में पहली बार संघ के द्वार पहुंचे पीएम मोदी, गुरु को किया नमन
- 'बीजेपी को गांधी और उनके नाम पर मनरेगा पसंद नहीं है': स्टालिन
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य