ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

अगरतला: गृह मंत्रालय ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) की पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के दस किलोमीटर के दायरे के भीतर स्थायी ठिकाने बनाने की योजनाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पीयूष गोयल द्वारा बृहस्पतिवार को जारी गजट अधिसूचना में कहा गया है कि आतंकवादी संगठन की ‘‘भारतीय उपमहाद्वीप में खलीफा स्थापित करने के उद्देश्य के साथ दक्षिण भारत में अपना नेटवर्क फैलाने’’ की भी योजनाएं हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश या जमात-उल-मुजाहिदीन इंडियन या जमात-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान उन 41 आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल हैं जिन्हें पहले ही गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून, 1967 के तहत प्रतिबंधित किया जा चुका है। इसमें कहा गया है कि जेएमबी युवाओं की भर्ती करने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए निधि जुटाने, विस्फोटकों, रसायनों को खरीदने और आईईडी जुटाने में भी शामिल पाया गया है।

नई दिल्ली: त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट के 168 मतदान केंद्रों पर 12 मई को दोबारा चुनाव कराए जाएंगे। त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को मतदान हुआ था। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इसमें व्यापक हिंसा और धांधली होने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग ने इस बारे में त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी तथा अपने पर्यवेक्षकों आदि से रिपोर्ट मांगी थी। उस रिपोर्ट के आधार पर उसने यह फैसला किया। आयोग ने त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा है कि त्रिपुरा के 29 विधानसभा क्षेत्रों के 168 मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान रद्द कर वहां 12 मई को फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक की रिपोर्टों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने कहा था, ''मौजूदा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के अनुकूल नहीं है। निर्वाचन अधिकारी ने आशंका जताई थी कि ''असामाजिक तत्व क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया में बाधा डाल सकते हैं।

उदयपुर (त्रिपुरा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को त्रिपुरा में रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। उदयपुर में हुई इस जनसभा में मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मिलकर मध्यम वर्ग पर अधिक टैक्स लगाने की कोशिश में है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा, मैं पूछता हूं कि क्या ऐसा करके लाइसेंस राज फिर से लाया जाएगा। इससे मध्यवर्ग बर्बाद हो जाएगा। मैं पूछना चाहता हूं कि मध्यम वर्ग को खत्म कर दोगे तो देश का भला कैसे होगा। रैली में कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए मोदी ने उसे ‘ढकोसला पत्र’ बताया।

मोदी ने कहा कि 50-60 पेज के उस घोषणा पत्र में एक बार भी मध्यम वर्ग का जिक्र नहीं है। मोदी ने इशारों-इशारों में कहा कि कांग्रेस सरकार जो ‘न्याय’ योजना लाने वाली है उसके लिए पैसा मध्यवर्ग पर ज्यादा टैक्स लगाकर निकाला जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और वाम मोर्चे पर निशाना साधते हुए रविवार कहा कि विपक्षी दल उन्हें सत्ता से हटाने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं, भले ही इसके लिये उन्हें पाकिस्तान के गीत ही क्यों न गाने पड़ें।

अगरतला: माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को 'दुर्योधन' और 'दुशासन' करार दिया और कहा कि चुनाव के बाद विपक्षी दलों का गठबंधन बन सकता है।

येचुरी ने कहा, ‘‘भाजपा खुद को सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में दिखाने की कोशिश कर रही है और प्रचार कर रही है कि कोई भी पार्टी उन्हें नहीं हरा सकती। मैं 100 कौरव भाइयों में से केवल दो भाइयों दुर्योधन और दुशासन का जिक्र कर सकता हूं। हम सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा) से दो नाम- जिन्हें नरेंद्र मोदी और अमित शाह को ले सकते है। वे खुद को अविजित होने का दावा करते हैं।’’

माकपा महासचिव ने कहा कि चुनाव के बाद विपक्षी दलों का गठबंधन हो सकता है, क्योंकि ऐसा पहले भी हो चुका है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख