- Details
कोलकाता: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने भाजपा पर बड़ा हमला बोल दिया है। माणिक सरकार ने बीजेपी पर आज आरोप लगाया कि वह अलगाववादी तत्वों से हाथ मिला रही है और धार्मिक एवं जातीय आधार पर राज्य के लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है।
सरकार ने कहा कि भाजपा और अलगाववादी मिलकर अगले साल त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनावों में वाम मोर्चा की सरकार को हराने की ‘साजिश रच रहे हैं।’
सरकार ने यहां एक सेमिनार में कहा, ‘भाजपा और अलगाववादी ताकतें, जैसे कि आईपीटीएफ, त्रिपुरा की वाम मोर्चा सरकार को हराने की साजिश रच रहे हैं । वे जातीय एवं सांप्रदायिक आधारों पर राज्य के लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं ।
- Details
अगरतला: त्रिपुरा ग्रामीण बैंक के चार अधिकारियों का अज्ञात व्यक्तियों ने दक्षिण-पश्चिमी त्रिपुरा से अपहरण कर लिया है। दक्षिणी त्रिपुरा के गोमती जिला पुलिस प्रमुख बिजॉय देबबर्मा ने फोन पर बताया कि त्रिपुरा ग्रामीण बैंक के चार अधिकारियों का शुक्रवार की रात को एक गाड़ी से अगरतला वापस आते समय बदमाशों ने अपहरण कर लिया।
अधिकारियों में 30 वर्षीय शाखा प्रबंधक तनमय भट्टाचार्य भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह जानकारी नहीं है कि अधिकारियों का अपहरण सशस्त्र बदमाशों या किसी आतंकवादी संगठन द्वारा किया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि भट्टाचार्य अपनी कार चला रहे थे और 28 वर्षीय सुजीत चंद्र डे और 31 वर्षीय रक्तिम भौमिक कार में सवार थे। एक अन्य बैंक अधिकारी सुब्रत देबबर्मा (32) अपनी मोटरसाइकल से वाहन के साथ-साथ चल रहे थे। अभी तक कार और मोटरसाइकल का पता नहीं चल सका है।
- Details
अगरतला: बांग्लादेश के रेल मंत्री मुजीबुल हक ने कहा है कि भारत के साथ 12 स्थानों पर रेल लाइनों को फिर से जोड़ने की पहल शुरू कर दी गई है। रेल लाइन 1947 में देश के बंटवारे के बाद कट गई थी।
उन्होंने शुक्रवार शाम संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उन सभी रेल लाइनों को फिर से जोड़ना चाहते हैं जो भारत के बंटवारे से पहले मौजूद थीं। अभी भारत और बांग्लादेश के बीच 12 स्थानों पर रेल लाइन को बहाल करने की पहल की जा रही है। इस संबंध में दोनों सरकार एक-दूसरे का सहयोग कर रही हैं।
हक दोनों देशों के रोटरी क्लबों द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में शामिल होने आए थे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।
बांग्लादेश के मंत्री ने कहा कि भारत से मिली वित्तीय मदद के साथ उनके देश के ब्राह्मणबाड़िया जिले में तितास और भैरव नदियों पर दूसरे रेल पुल का निर्माण पूरा हो गया है और इसका उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा।
- Details
नई दिल्ली: त्रिपुरा में भारत-बांग्लोदश सीमा पर रविवार देर रात संदिग्ध मवेशी तस्करों ने एक बीएसएफ कमांडिंग अफसर पर हमला कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमा रक्षा बल के 145वें बटालियन के अधिकारी दीपक के मंडल की हालत नाजुक है और उन्हें इलाज के लिए कोलकाता ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना देर रात दो बजे सिपहिजाला जिले में बेलारडेपा सीमा चौकी के पास हुई, जब अधिकारी को कथित तौर पर तस्करों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि बिना बाड़ वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मवेशी तस्करों एवं अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वह इलाके में अपनी टीम के साथ गश्त लगा रहे थे।
मंडल ने कुछ मवेशी तस्करों को देखा और उन्हें चुनौती दी। उनके साथ मौजूद गार्ड और चालक ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की थी। उन्होंने कहा, 25 सदस्यीय तस्करों का एक समूह ईंट, लाठी और कुल्हाडि़यां लेकर जा रहा था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






