ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अगरतला: त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मुख्यालय में एक व्यक्ति द्वारा कुर्सी से किए गए हमले में राज्य के परिवहन मंत्री माणिक डे और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बादल चौधरी घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को कहा कि इस मामले में समीर देबनाथ (30) को गिरफ्तार किया गया है। देबनाथ रविवार देर रात कार्यालय जाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बादल चौधरी और परिवहन मंत्री माणिक डे पर हमला किया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि समीर देबनाथ ने पहले कहा कि उनके पिता गंभीर रूप से बीमार थे और उसे इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी, लेकिन उसका दावा झूठा निकला। घटना के दौरान, मुख्यमंत्री माणिक सरकार और माकपा नेता बिजन धर और गौतम दास पार्टी मुख्यालय में मौजूद थे।

अगरतला: सत्तारूढ़ माकपा ने आज (मंगलवार) त्रिपुरा के गोमती जिले में बीरगंज उपचुनाव में जीत दर्ज की। पार्टी प्रत्याशी परिमल देबनाथ ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 10,597 मतों के अंतर से शिकस्त दी। पीठासीन अधिकारी देबप्रिया वर्धन ने संवाददाताओं को बताया कि देबनाथ को 20,355 मत मिले जबकि भाजपा के रंजीत दास को 9,758 मत हासिल हुये। कांग्रेस प्रत्याशी चंचल डे को केवल 1,231 मत मिले और उनकी जमानत जब्त हो गयी। उप चुनाव 13 फरवरी को कराया गया था। यह सीट पिछले साल 10 दिसंबर को विधानसभा से मनोरंजन आचार्यजी के इस्तीफे के बाद खाली हुयी थी। उन्हें नैतिक पतन के आरोपों पर माकपा से निष्कासित कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि आचार्यजी के खिलाफ दर्ज एक एफआईआर के मुताबिक पिछले साल उन्होंने अमारपुर सब डिविजन के पार्टी कार्यालय के भीतर आठ वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख