- Details
अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सोमवार को दावा किया कि जो लोग राष्ट्रभाषा के तौर पर हिंदी का विरोध कर रहे हैं, वो देश से प्यार नहीं करते हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह अंग्रेजी के खिलाफ नहीं हैं अथवा हिंदी थोपने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, 'राष्ट्रभाषा के तौर पर जो लोग हिंदी का विरोध कर रहे हैं, ये वो लोग हैं जिनके मन में देश के लिए प्यार नहीं है। मैं राष्ट्रभाषा के तौर पर हिंदी का समर्थन करता हूं क्योंकि देश में अधिकतर लोग हिंदी बोलते हैं।'
उन्होंने कहा कि यदि अंग्रेजों ने 200 वर्षों तक भारत में शासन नहीं किया होता, तो देश में आधिकारिक कार्यों में अंग्रेजी का कोई इस्तेमाल नहीं होता। आधिकारिक भाषा अधिनियम 1963 के अनुसार केंद्र सरकार और संसद के लिए हिंदी और अंग्रेजी आधिकारिक भाषा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शनिवार को दिये गए बयान का समर्थन करते हुए देब ने कहा, 'औपनिवेशिक शासन के प्रति निष्ठा के कारण, अंग्रेजी कई लोगों के लिए प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गई है।'
- Details
अगरतला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिपुरा के पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत का श्रेय विकासात्मक राजनीति को दिया। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा ने 90 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतीं हैं। राज्य की सत्ता भाजपा के हाथ में है। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने अपने अकाउंट से ट्वीट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'त्रिपुरा का भाजपा में विश्वास अटूट है। पंचायत चुनाव में पार्टी को आशीर्वाद देने के लिए मैं राज्य के लोगों को धन्यवाद देता हूं। त्रिपुरा के ग्रामीण इलाकों में परिवर्तनकारी कार्य सकारात्मक रूप से कई लोगों को प्रभावित कर रहा है।'
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा, 'मैं अन्य राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं से त्रिपुरा के कार्याकर्ताओं के साथ बातचीत करने का आग्रह करता हूं। राज्य में पार्टी को मिल रही बार-बार सफलताओं से विकास की राजनीति और लोकतांत्रिक स्वभाव का प्रदर्शन होता है।'
- Details
अगरतला: त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन में सहयोगी आईपीएफटी के विधायक धनंजय ने अपने खिलाफ बलात्कार और धोखा देने की शिकायत करने वाली महिला से शादी कर ली है। उन्होंने त्रिपुरा में सोमवार को संवादाताओं से कहा, ''हां, मैंने अगरतला के चतुरदास देवता मंदिर में महिला से शादी कर ली है। इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के विधायक धनंजय के वकील अमित देबबर्मा ने कहा कि विधायक का विवाह रविवार को चतुरदास देवता मंदिर में संपन्न हुआ। देबबर्मा ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और अब वे एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करायेंगे। नवविवाहिता ढलाई जिले के गंडाचेरा में प्रसन्नतापूर्वक रह रही है। विवाह प्रमाण पत्र हासिल करने के लिये मंगलवार को शादी के कागजात संबंधित प्राधिकारी को सौंप दिये जायेंगे।
इस महिला ने गत 20 मई को अगरतला महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुये आरोप लगाया कि विधायक ने उसके साथ बलात्कार किया और शादी न करके उसे धोखा दिया है।
- Details
अगरतला: भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा है कि देश में साल 2047 तक भाजपा की सरकार रहेगी। उन्होंने त्रिपुरा के अगरतला में शुक्रवार को कहा कि देश में अगर किसी पार्टी ने लगातार सबसे लंबे समय तक शासन किया है, तो वह कांग्रेस है। लोगों से उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मोदीजी कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। राम माधव ने कहा कि कांग्रेस 1950 से 1977 तक सरकार में रही। अब भाजपा उसका रिकॉर्ड तोड़ेगी। देश जब अपनी आजादी के 100वें वर्ष में प्रवेश करेगा, भाजपा सत्ता में होगी।
उन्होंने दावा किया कि देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भाजपा सत्ता में बनी रहेगी। माधव यहां रवीन्द्र सतवार्षिकी भवन में पार्टी की विजय रैली को संबोधित कर रहे थे। भाजपा महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी ने आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सेना की उपलब्धियों का सहारा नहीं लिया। हम पिछले पांच वर्षों में सांप्रदायिक अशांति, भ्रष्टाचार को रोकने में कामयाब रहे और मजबूत भारत का निर्माण करने तथा आर्थिक स्थिरता लाने के कारण हमें प्रचंड जीत मिली है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






