ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नर्ई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): मिजोरम विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। प्रदेश में जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडएनपी) बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। 11:30 बजे तक के रुझानों में जेडएनपी को 40 में से 26 सीटों पर बढ़त हासिल है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 10 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 1 पर और अन्य 3 पर आगे चल रहे हैं।

1977 में बने थे आईपीएस

रुझान से साफ है कि जेडएनपी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी यहां त्रिकोणीय मुकाबले की बात कही जा रही थी। एग्जिट पोल में भी हंग असेंबली का अनुमान लगाया गया था, लेकिन लालदुहोमा और उनकी पार्टी ने सारी अटकलों को खारिज कर दिया है। लालदुहोमा इस बड़ी जीत के बाद अब सीएम बनने की तैयारी कर रहे हैं। एक प्रशासनिक अफसर से लेकर राज्य के सीएम का दावेदार बनने तक का लालदुहोमा का सफर इतना आसान नहीं रहा है। वह पिछले कुछ साल से मिजोरम के विकास और राज्य को कांग्रेस और एमएनएफ से मुक्ति दिलाने की बात कहते आ रहे हैं।

आइजोल: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई हैै। आज होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। इस बार चुनाव में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।

मिजोरम विधानसभा चुनाव के सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) पर बढ़त बना ली है।  मिजोरम में मतगणना रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ होनी थी।

हालांकि, राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों, चर्च और छात्र संगठनों की अपील के बाद निर्वाचन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया क्योंकि रविवार का दिन ईसाई बहुल मिजोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। मिजोरम के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच लियानजेला ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 13 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी।

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मिजोरम विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती की तारीख में संशोधन किया है। पहले मिजोरम चुनाव के नतीजे भी अन्य चार राज्यों के चुनाव परिणामों के साथ 3 दिसंबर को घोषित होने वाले थे।

मतगणना और नतीजों की तारीख एक दिन आगे बढ़ाकर 4 दिसंबर कर दी गई है। मिजोरम एनजीओ कोआर्डिनेशन कमेटी (एनजीओसीसी) की ओर से राज्य में विरोध प्रदर्शन किए जाने के कारण मतगणना की तारीख बदलने का फैसला लिया गया है।

ग्रुप ने पहले 3 दिसंबर को मतगणना को लेकर नाराजगी जताई थी क्योंकि इस दिन रविवार है, जो ईसाइयों के लिए एक पवित्र दिन है। राज्य में ईसाई बहुसंख्यक हैं।

मिजोरम में आज ‘एनजीओ कोऑर्डिनेशन कमेटी' के सदस्यों ने राज्य विधानसभा चुनाव के बाद तीन दिसंबर को प्रस्तावित मतगणना की तिथि में बदलाव को लेकर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया। राज्य की राजधानी आइजोल और अन्य जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किए गए। मिजोरम में एनजीओसीसी नागरिक समाज के प्रमुख संगठनों और छात्र समूहों एक व्यापक संगठन है।

नर्ई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों ने मिजोरम के लिए भी एग्जिट पोल जारी किए हैं। एग्जिट पोल में राज्य में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी उभरती दिख रही है। यह पार्टी सत्ताधारी एमएनएफ को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है। दो एजेंसियां परस्पर विरोधी दावे कर रहीं हैं। एक जेडपीएम, तो दूसरी सत्ताधारी एमएनएफ को पूर्ण बहुमत का दावा कर रही हैं।

त्रिशंकु विधानसभा के भी आसार, कांग्रेेस होगी 'किंगमेकर'

वहीं कुछ एजेंसी सूबे में त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद जता रहे हैं। ऐसी स्थिति में एजेंसियां कांग्रेस को सूबे में किंगमेंकर की भूमिका में आता देख रही हैं।

राज्य में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी उभरती दिख रही है। आज तक- एक्सिस माय इंडिया के अनुमान में जेडपीएम को 28-35 सीटें मिलती दिख रही हैं। एमएनएफ को 3-7 सीटें दिखाई गई हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख