- Details
आइजल: असम के साथ विवादित सीमा पर मिजोरम ने निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया है। मिजोरम ने दावा किया है कि हम उसी राह पर चल रहे हैं जो हमारे पड़ोसी राज्य असम ने हमें दिखाई है। दो दिन पहले ही संयुक्त कार्रवाई समिति (जेपीसी) ने केंद्र और मिजोरम सरकार से अनुरोध किया था कि वह आदेश वापस लिया जाए जिसके तहत सीमावर्ती जिलों में यथास्थिति बनाए रखी जाए। इसके साथ ही जेपीसी ने असम के साथ सीमा पर निर्माण कार्य बंद करने का निर्देश दिया था।
बुधवार को मिजोरम की राज्य सीमा समिति की बैठक हुई। इसमें राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना ने कहा कि असम की सीमा से लगने वाले कोलासिब और ममित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया गया कि विकास परियोजनाएं फिर से शुरू की जाएं। इनमें सीमावर्ती इलाकों में निर्माण कार्य भी शामिल है। लालचमियाना ने कहा कि असम ने अंतरराज्यीय सीमा पर निर्माण कार्य बंद नहीं किया है इसलिए मिजोरम में भी सीमावर्ती इलाकों में काम बहाल करने का निर्देश दिया गया है।
द्विपक्षीय राजनीतिक वार्ता की शुरुआत करें दोनों राज्य: लालचमलियाना
बैठक के दौरान गृह मंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि दोनों पड़ोसी राज्यों को लंबे समय से चले आ रहे इस सीमा विवाद को सुलझाने के लिए द्विपक्षीय राजनीतिक बातचीत की शुरुआत करनी चाहिए। बीते दिनों दोनों राज्यों के बीच हुए एक सशस्त्र संघर्ष के बाद से ही मिजोरम सीमावर्ती इलाकों में निर्माण कार्य कर रहा है। इसके तहत पुलिस चौकियों और शिविरों को जोड़ने के लिए सड़कों और पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इस हिंसक संघर्ष में सात लोगों की जान चली गई थी।
विवाद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों राज्यों में भेजे थे सलाहकार
इससे पहले पांच नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मिजोरम और असम में सलाहकार भेजे गए थे ताकि अंतरराज्यीय सीमा पर विवादित क्षेत्रों में यथास्थिति बरकरार रखी जा सके। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सलाह के आधार पर मिजोरम के गृह विभाग ने आठ नवंबर को कोलासिब और ममित के उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि सीमा पर कोई निर्माण कार्य न किया जाए। इसके बाद दोनों जिला प्रशासनों द्वारा 11 नवंबर को निर्माण कार्य पर आंशिक रूप से रोक लगा दी गई थी।
- Details
आइजोल: मिजोरम में कोविड-19 से मुक्त क्षेत्रों में 300 से ज्यादा स्कूलों को नए शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक जेम्स लालरिंचना ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 8 अगस्त को जारी किए गए नए कोविड-19 दिशानिर्देशों ने आइजोल नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के बाहर के क्षेत्रों में स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है, जहां कोई कोरोनो वायरस मामला नहीं है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने 9 अगस्त को एक आदेश जारी कर कहा कि उप-आयुक्त्तों के साथ पूर्व परामर्श के अधीन कोविड-19 मुक्त कस्बों और गांवों में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। आदेश में यह भी कहा गया कि विभाग द्वारा जारी एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन किया जाएगा।
- Details
आइजोल: असम-मिजोरम सीमा विवाद के बाद से तनाव अब भी कम नहीं हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर एनएच306 की नाकेबंदी कर दी गई, जिसके चलते मिजोरम में कोरोना मरीजों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। इस मामले पर मिजोरम के मंत्री लालरुत्किमा ने चिंता जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एनएच306 की निरंतर नाकेबंदी के कारण परीक्षण किट, अभिकर्मक और अन्य जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति अभी भी असम-मिजोरम सीमा पर ठप है।
मंत्री लालरुत्किमा ने कहा कि राज्य के जोरम मेडिकल कॉलेज आरटीपीसीआर लैब अब आवश्यक परीक्षण अभिकर्मकों की भारी कमी का सामना कर रहा है और इसकी वजह से उपलब्ध स्टॉक के आधार पर मिजोरम में उचित परीक्षण भी नहीं हो पा रहा है। हालांकि इससे पहले दोनों राज्यों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि हम अंतर-राज्यीय सीमा के आसपास व्याप्त तनाव को दूर करने और चर्चा के माध्यम से विवादों के स्थायी समाधान खोजने के लिए तैयार है।
- Details
आइजोल: मिजोरम सरकार ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से असम में प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई नाकेबंदी को हटाने के लिए दखल देने की मांग की है। मिजोरम ने आरोप लगाया कि असम के अराजक तत्वों ने रेलवे ट्रक उखाड़ दिए और राज्य को आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 306 को ब्लॉक कर दिया है। इससे राज्य में सामान लेकर आने वाले ट्रक, गाड़ियां असम में फंस गई हैं।
प्रदेश के गृहसचिव पू लालनुनमाविया चुआंगो ने एक संदेश में केंद्र सरकार से सामान और यात्रियों के आवागमन को फिर से बहाल करने के लिए नाकेबंदी खत्म कराने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सिलचर-आइजोल को जाने वाले एनएच 306 को बराक वैली में काबूगंज में ब्लॉक किया गया है। इससे राज्य के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
असम के मंत्री बोले, मिजोरम पुलिस ने अभी भी खाली नहीं की विवादित सीमा पोस्ट
वहीं दूसरी ओर असम के मंत्री अशोक सिंघल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मिजोरम सरकार ने विवादित स्थल से अपनी पुलिस अभी नहीं हटाया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






