- Details
आइजोल: मिजोरम में आज यानी मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने कहा था कि मिजोरम के सभी 1,276 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
करीब 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित
एक और अधिकारी ने कहा कि इनमें से 149 सुदूर मतदान केंद्र हैं, जबकि अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास के करीब 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने कहा, “मिजोरम में देश में सबसे शांतिपूर्ण चुनाव कराने की परंपरा रही है। हमें उम्मीद है कि हम इसे बरकरार रखेंगे।''
- Details
आइजोल: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों से संबंधित एक बड़ा दावा किया जा रहा है। 174 में से कुल 112 उम्मीदवार करोड़पति हैं। उम्मीदवारों के हलफनामों के अनुसार, 64.4 फीसदी उम्मीदवारों के पास एक करोड़ रुपये या उससे अधिक की संपत्ति है।
अमीरों की सूची में पहले नंबर पर किसी का नाम है तो वो आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एंड्रयू लालरेमकिमा पचुआउ का है। उनकी करीब 69 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति है। वह आइजोल उत्तर-III निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
दूसरे और तीसरे पर इनका नाम
पचुआउ के बाद, सेरछिप सीट से चुनाव लड़ रहे 55.6 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ कांग्रेस के आर वनलालट्लुआंगा हैं। वहीं, चम्फाई नार्थ से चुनावी मैदान में उतरे जोरम पीपुल्स मूवमेंट के एच गिन्जालाला 36.9 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हलफनामे के अनुसार, सेरछिप सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रामह्लुन-एडेना सबसे गरीब हैं। उनके पास 1500 रुपये की चल संपत्ति है।
- Details
आइजोल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर से ज्यादा इजराइल की घटनाओं से चिंतित हैं। मणिपुर में इस वर्ष मई से ही जातीय संघर्ष के कारण हिंसा की घटनाएं हो रही हैं।
कांग्रेस नेता गांधी ने शहर की सड़कों पर दो किलोमीटर की पदयात्रा के बाद आइजोल में राजभवन के नजदीक एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पड़ोसी मणिपुर अब एक संगठित राज्य नहीं रह गया है, बल्कि जातीय आधार पर दो राज्यों में बंट गया है।
चुनावी राज्य मिजोरम की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे राहुल ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस ने 1986 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करके विद्रोह प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में शांति स्थापित करने की पहल की थी।
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए यह आश्चर्य की बात है कि प्रधानमंत्री और भारत सरकार को इजराइल में जो (इजरायल-हमास संघर्ष) हो रहा है उसमें इतनी दिलचस्पी है, लेकिन मणिपुर में क्या हो रहा है उसकी कोई चिंता नहीं। मणिपुर में लोगों की हत्याएं की गईं, महिलाओं से छेड़छाड़ की गई और बच्चों को मार दिया गया।’’
- Details
आइजोल: भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने गुवाहाटी हाई कोर्ट की आइजोल पीठ की नई इमारत का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि कानून का शासन देश और न्यायाधीशों, वकीलों और वादियों को बनाए रखता है।
दरअसल, आइजोल पीठ की नई इमारत के उद्घाटन के अवसर पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि भारतीय संस्थानों ने संवाद, सहिष्णुता और साझा मूल्यों के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने की संस्कृति विकसित की है, लेकिन कई देश ऐसे हैं, जो सिर्फ शस्त्र और हथियारों के माध्यम से समाधान करते हैं।
सीजेआई ने कहा कि दुनिया में बहुत सारे देश हैं, जहां समस्याओं को हल करने के लिए हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन हमारे यहां हिंसा को रोकने लिए संवाद, सहिष्णुता की संस्कृति को अपनाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट के माध्यम से समाज में जो महत्वपूर्ण संदेश जाता है। वह यह है कि हम कानून के माध्यम से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए खड़े हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






