ताज़ा खबरें
लोकसभा चुनाव: 5वें चरण में राजनाथ, स्मृति, राहुल की प्रतिष्ठा दाव पर

नर्ई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों ने मिजोरम के लिए भी एग्जिट पोल जारी किए हैं। एग्जिट पोल में राज्य में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी उभरती दिख रही है। यह पार्टी सत्ताधारी एमएनएफ को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है। दो एजेंसियां परस्पर विरोधी दावे कर रहीं हैं। एक जेडपीएम, तो दूसरी सत्ताधारी एमएनएफ को पूर्ण बहुमत का दावा कर रही हैं।

त्रिशंकु विधानसभा के भी आसार, कांग्रेेस होगी 'किंगमेकर'

वहीं कुछ एजेंसी सूबे में त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद जता रहे हैं। ऐसी स्थिति में एजेंसियां कांग्रेस को सूबे में किंगमेंकर की भूमिका में आता देख रही हैं।

राज्य में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी उभरती दिख रही है। आज तक- एक्सिस माय इंडिया के अनुमान में जेडपीएम को 28-35 सीटें मिलती दिख रही हैं। एमएनएफ को 3-7 सीटें दिखाई गई हैं।

वहीं, कांग्रेस को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा भाजपा के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

जन की बात के एग्जिट पोल में इसे 15-25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सत्ताधारी एमएनएफ को 10-14 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 5-9 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा भाजपा के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में जेडपीएम को 12-16 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सत्ताधारी एमएनएफ को 14-18 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा भाजपा के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

एबीपी-सी वोटर के अनुमान में जेडपीएम को 15-25 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सत्ताधारी एमएनएफ को 15-21 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 2-8 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 0-5 सीटें जा सकती हैं।

टाइम्स नाऊ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, जेडपीएम को 10-14 सीटें मिलती दिख रही हैं। एमएनएफ को 14-18 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 14-18 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 0-2 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 0-1 सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक- मैट्रिज के एग्जिट पोल में जेडपीएम को 7-12 सीटें मिलती दिख रही हैं। एमएनएफ को 17-22 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 7-10 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा भाजपा के खाते में 1-2 सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक- पी मार्क के अनुमान में जेडपीएम को 9-15 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सत्ताधारी एमएनएफ को 14-20 सीटें दिखाई गई हैं। कांग्रेस को 7-13 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख