- Details
सोलन: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से हिमाचल प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकने और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ भाजपा को सत्ता में लाकर 'कांग्रेस मुक्त' भारत बनाने की अपील की। उन्होंने शिमला (सुरक्षित) संसदीय सीट के बूथ-स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों के एक सम्मेलन में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजय रथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद हिमाचल प्रदेश पहुंचेगा। राज्य की कांग्रेस सरकार भी गिर जाएगी और भारत कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। उन्होंने केंद्र के नोटबंदी के कदम का बचाव करते हुए भ्रष्टाचार को संरक्षण देने को लेकर पिछली यूपीए सरकारों और वीरभद्र शासन पर हमला बोला। अमित शाह ने दावा किया कि काला धन के अंबार पर बैठे लोग ही इसकी तपिश महसूस कर रहे हैं, आम आदमी को कोई दिक्कत नहीं है और लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी एक समानांतर अर्थव्यवस्था को नष्ट करने, आतंकवादियों को वित्त पोषण रोकने, नक्सलियों द्वारा वसूली रोकने और जाली नोट गिरोहों पर कार्रवाई के लिए एक मजबूत कदम है। भाजपा प्रमुख ने कहा कि बैंकों में जमा 25 फीसदी काला धन का इस्तेमाल गरीबों के कल्याण में होगा. 50 फीसदी कर के रूप में घटाया जाएगा और अघोषित धन पर 85 फीसदी जुर्माना लगाया जाएगा।
- Details
शिमला: कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनेंगे। सोनी ने यहां पत्रकारों से कहा, 'हम जानते हैं कि राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस का अध्यक्ष बनने जा रहे हैं लेकिन मैं अभी आपको इसके बारे में और जानकारी नहीं दे सकती।' सोनी यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शरीक होने आयी थीं। उन्होंने कहा कि अगले साल दिसंबर में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नेता ने कहा, 'वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे।' उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की सक्रिय भूमिका के सवाल पर अंबिका ने कहा, 'प्रियंका पिछले 14 साल से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।'
- Details
मंडी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सेना के लक्षित हमलों की तुलना आज इस्राइली तर्ज के अभियानों से की और कहा कि भारतीय बलों ने दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं । उन्होंने कहा, ‘‘इन दिनों देशभर में हमारी सेना के पराक्रम की चर्चा की जा रही है । पूर्व में हम सुना करते थे कि इस्राइल ने यह किया है । राष्ट्र ने देखा है कि भारतीय सेना किसी से भी कम नहीं है ।’’ इस्राइल दुश्मन देशों और आतंकी संगठनों के खिलाफ लक्षित हमलों के लिए जाना जाता है । मोदी हिमाचल प्रदेश में एक रैली में बोल रहे थे जहां उन्होंने तीन पनबिजली परियोजनाओं का उद्घाटन किया। लक्षित हमलों का मुद्दा राजनीतिक हल्कों में चर्चा का विषय बना हुआ है । विपक्ष आरोप लगा रहा है कि भाजपा और इसकी सरकार द्वारा इसका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है । भाजपा इस आरोप से इनकार करती रही है । उसका कहना है कि वह सेना का मनोबल बढ़ाने और प्रधानमंत्री की मजबूत इच्छाशक्ति को रेखांकित करने के लिए मुद्दे को जनता तक ले जा रही है । सशस्त्र बलों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए मोदी ने आज कहा कि उनकी सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए ‘एक रैंक एक पेंशन’ के वायदे को पूरा किया है जो 40 साल से अधिक समय से लटका हुआ था ।
- Details
शिमला: भगवान रघुनाथ जी की पारंपरिक रथ यात्रा के साथ ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की शुरुआत हो गई। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रावण, मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतले दहन किए गए। विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही नवरात्रि और दुर्गा पूजा का समापन हुआ। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कुल्लू में दशहरा का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यहां जाखो में रावण, मेघनाद और कुम्भकर्ण के पुतले जलाए. सिंह ने संकटमोचन टेंपल ट्रस्ट की ओर से 1.30 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित ‘कीर्तन हॉल’ का भी उद्घाटन किया। कुल्लू का दशहरा इसलिए अलग है कि यहां रामलीला नहीं होती और रावण का पुतले का दहन नहीं किया जाता।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






