ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

शिमला: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रविवार को एक अधिकारी और हाल में हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के टॉपर सहित नाहन में छह लोगों की गिरफ्तारी कर भर्ती प्रक्रिया में हाई टेक घोटाले का खुलासा करने का दावा किया। पुलिस ने कहा कि भर्ती परीक्षा के दो अभ्यर्थियों गुरदीप सिंह और सुशील शर्मा तथा घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता शिक्षा विभाग में वरिष्ठ सहायक रमनदीप सिंह सहित अन्य को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि सुशील और गुरदीप ने 29 मई को हुई परीक्षा में ज्यादा अंकों के लिए रमनदीप को क्रमश: 25 हजार और तीन लाख रुपये दिए थे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख