- Details
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार 2025 के आखिरी कारोबारी सत्र यानी बुधवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। इस दौरान बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई।
दिन के अंत में सेंसेक्स 545.52 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,220.60 और निफ्टी 190.75 अंक या 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,129.60 पर था।
बाजार के ज्यादा सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.66 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 1.77 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.61 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.56 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 1.50 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 1.47 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। मुख्य सूचकांक में केवल निफ्टी आईटी ही -0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, ट्रेंट, पावर ग्रिड, बीईएल, एनटीपीसी, एमएंडएम, एचयूएल, एसबीआई, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा लूजर्स थे।
- Details
नई दिल्ली: साल के आखिरी दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत 1,400 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.31 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे पहुंच गई है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब सोने और चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,404 रुपए कम होकर 1,33,195 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,34,599 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने की कीमत 1,22,007 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,23,293 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 1,00,949 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 99,896 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमी देखी गई है। चांदी का दाम 1,909 रुपए कम होकर 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,32,329 रुपए प्रति किलो था।
- Details
नई दिल्ली: रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त के साथ 89.84 (अस्थायी) पर बंद हुआ। मुख्य रूप से भारतीय रिजर्व बैंक की डॉलर की बिक्री से रुपया लाभ में रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत औद्योगिक उत्पादन आंकड़ों ने स्थानीय मुद्रा को सहारा दिया। हालांकि मजबूत डॉलर, वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी ने तेज वृद्धि को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 89.98 पर खुला। कारोबार के दौरान 89.72 से 89.98 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करता रहा। अंत में 89.84 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की तेजी है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.98 पर बंद हुआ था।
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘ रुपया का रुख सुबह से ही कमजोर रहा लेकिन बाद में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की लगातार डॉलर बिक्री से इसमें मजबूती आई और यह 89.72 तक पहुंच गया।
- Details
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 20.46 अंक की गिरावट के साथ 84,675.08 और निफ्टी 3.25 अंक की कमजोरी के साथ 25,938.85 पर था। बाजार को संभालने का काम बैंकिग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,171.25 पर बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो, पीएसयू बैंक और मेटल शेयरों में तेजी देखी गई।
दूसरी तरफ आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ। स्मॉलकैप और मिडकैप भी हल्की गिरावट के साथ कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 प्रतिशत या 87.05 अंक की गिरावट के साथ 59,914.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.28 प्रतिशत या 48.75 अंक की कमजोरी के साथ 17,518.95 पर बंद बुआ।
सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारतीय एयरटेल, एसबीआई, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स और सन फार्मा गेनर्स थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






