- Details
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जिससे सोने की कीमतें फिर से 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.37 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 1,386 रुपए बढ़कर 1,36,168 रुपए हो गया है, जो कि शुक्रवार को 1,34,782 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,24,730 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,23,460 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट सोने का दाम 1,01,087 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,02,126 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
सोने के साथ चांदी की भी कीमतों में तेज इजाफा हुआ है। चांदी की कीमतें 2,513 रुपए बढ़कर 2,37,063 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,34,550 रुपए प्रति किलो थी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज इजाफा दर्ज किया गया था।
- Details
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर भारत को टैरिफ के संबंध में धमकी दी है। ट्रंप ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा तो उस पर लगाए गए टैरिफ और बढ़ाए जा सकते हैं। ट्रंप के इस बयान ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को लेकर एकबार फिर बहस छेड़ दी है, क्योंकि पहले भी दोनों देशों के बीच ट्रेड डील लंबे समय तक अटकी रही थी।
ट्रंप बोले- रूस से तेल खरीदना उन्हें पसंद नहीं है
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए टैरिफ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत इस मुद्दे पर उन्हें खुश करना चाहता था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे और समझदार इंसान हैं, लेकिन रूस से तेल खरीदने का फैसला उन्हें पसंद नहीं आया। ट्रंप ने कहा कि अगर भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद नहीं किया, तो अमेरिका बहुत जल्दी टैरिफ और बढ़ाने का फैसला कर सकता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत पहले से ही अमेरिकी टैरिफ के दबाव का सामना कर रहा है।
- Details
नई दिल्ली: अडानी समूह और फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटलएनर्जीज के संयुक्त उद्यम अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने कई बाजारों में सीएनजी और खाना पकाने के लिए पाइप से मिलने वाली प्राकृतिक गैस की कीमतों में कटौती की है। इससे आम उपभोक्ताओं और वाहन चालकों को सीधी राहत मिली है।
कंपनी ने कहा कि सीएनजी और घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमतों में अधिकतम चार रुपये तक की कटौती हुई है।
यह कटौती पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा किए गए ऐतिहासिक शुल्क सुधार के बाद की गई है। इसके तहत गैस परिवहन शुल्क को सुव्यवस्थित किया गया है, जिससे सिटी गैस वितरकों की लागत कम हुई।
एटीजीएल ने कहा कि कीमतों में कटौती क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग है, जो परिवहन जोन पर निर्भर है। गुजरात और उससे सटे मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र क्षेत्रों में सीएनजी अब 0.50 रुपये से 1.90 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है। यहां पीएनजी की कीमत में अधिकतम 1.10 रुपये प्रति मानक घन मीटर की कमी आई है।
- Details
नई दिल्ली: अखिल भारतीय किसान संघों का महासंघ (एफएआईएफए) ने सरकार से तंबाकू उत्पादों पर लगाए गए भारी टैक्स वापस लेने और उनमें सुधार की अपील की है। एफएआईएफए का कहना है कि टैक्स को ऐसा रखा जाए, जिससे सरकार की आय पर असर न पड़े और तस्करी (अवैध बिक्री) भी न बढ़े, साथ ही किसानों को नुकसान न हो।
एफएआईएफए ने शुक्रवार को एक बयान में कहा है कि अगर कर नीति स्थिर और संतुलित रहेगी, तो इससे किसानों की आमदनी बनी रहेगी, रोजगार सुरक्षित रहेगा और लंबे समय में लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े लक्ष्य भी पूरे किए जा सकेंगे।
वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर तंबाकू से जुड़े कुछ उत्पादों पर 1 फरवरी से नया उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) लगाया है। इसके तहत सिगरेट की लंबाई के हिसाब से 1,000 सिगरेट पर 2,050 रुपए से 8,500 रुपए तक टैक्स लगेगा। एफएआईएफए का कहना है कि इतने ज्यादा टैक्स से कंपनियों को अपने उत्पादों की कीमत बढ़ानी पड़ेगी। इससे बिक्री घटेगी और अंत में किसानों से तंबाकू की खरीद कम हो जाएगी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






