ताज़ा खबरें
जम्मू-कश्मीर: एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद
सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब
यूपी की 'डबल इंजन' सरकार कर रही है डबल ब्लंडर: अखिलेश यादव
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र नहीं बुलाकर किया संविधान का उल्लंघन: कांग्रेस
पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे देखेगा पूरा देश: सीएम भगवंत मान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस टीम ने मुंबई एयरपोर्ट से आईएसआईएस के संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इस संदिग्ध का नाम अबु जैद है और इसे मुंबई एयरपोर्ट से एटीएस ने गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश एटीएस की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। संदिग्ध की गिरफ्तारी के बारे में और जानकारी देते हुए एडीजी आनंद कुमार ने बताया, 'हम आतंकवाद के संदिग्ध को मुंबई से लखनऊ को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आए हैं।'

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रहा था नेटवर्क

आनंद कुमार ने जानकारी दी कि वह संगठन की विचारधारा से प्रेरित था। माना जा रहा है कि अबु जैद, दुबई में रहते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई युवाओं वाला आईएसआईएस का नेटवर्क चला रहा था।

अबु जैद के कई दूसरे आतंकी संदिग्धों के साथ संपर्क के बारे में जानकारी मिली है। अबु जैद को पहले भी बिजनौस और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस अबु की गतिविधियों पर नजर रखे थी और जैसे ही मुंबई आया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पिछले हफ्ते भी केरल के कन्नूर से आईएसआईएस के पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये सभी पांचों लोग 20 वर्ष की उम्र के थे और सभी सीरिया जाकर संगठन में शामिल होने वाले थे। इसके अलावा दो आईएसआईएस ऑपरेटिव्स स्टिम्बेरवाला और उबेद अहमद मिर्जा को गुजरात एटीएस की ओर से गिरफ्तार किया गया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख