ताज़ा खबरें
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

मेरठ: महिला अपराध रोकने का दावा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं को पुलिस ही पलीता लगा रही है। जिस पुलिस पर महिला अपराध रोकने की जिम्मेदारी है, वो ही महिलाओं से मारपीट और गंदी बात कर रही है। मेरठ पुलिस का ये अपराध सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। दो दिन पहले नर्सिंग छात्र-छात्रा को पकड़कर थाने लाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्रा को जीप में बैठाकर जमकर पीटा। दो पुलिसकर्मियों ने छात्रा से गंदी बात करते हुए अभद्र और धार्मिक टिप्पणी की। मामला तूल पकड़ा तो अधिकारियों ने महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

दो दिन पहले मेडिकल कालेज की नर्सिंग छात्रा अपने सहपाठी छात्र के साथ जागृति विहार में उसके कमरे पर गई थी। दोनों वहां पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान विहिप कार्यकर्ता मोहल्ले में पहुंच गए और छात्र-छात्रा को पकड़ लिया। आरोप लगाया कि दोनों यहां अश्लीलता कर रहे हैं। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। यूपी 100 की गाड़ी में छात्रा को थाने लाया जा रहा था।

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार को भी कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। वहीं, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के वादों को लेकर सरकार को घेरा। सामाजिक न्याय साइकिल यात्रा के समापन पर राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए काफी थी। सपा से नाराज शिवपाल यादव के सेकुलर मोर्चा के साथ जुड़ने के कयासों के बीच मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वह अपने बेटे के साथ हैं।

मुलायम सिंह यादव पूरे कार्यक्रम के केंद्र में रहे। मंच पर वह कई बार पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। वहीं, युवा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी बूढ़ी नहीं होगी। पर साथ ही यह नसीहत करना भी नही भूले कि 'बूढों का भी सम्मान करो'। उन्होंने पार्टी में महिला भागीदारी पर भी जोर दिया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कार्यक्रम में मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए ही जंतर-मंतर पर साईिकल यात्रा का समापन कार्यक्रम किया गया था।

गोरखपुर: गोरखपुर के भटहट में मोहर्रम जुलूस के दौरान विवाद की खबर है। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस की एक जीप को फूंकने और चौकी में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने की सूचना मिल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। एक दरोगा का सिर फट गया है। मिली जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत जुलूस में शामिल एक ताजिया के बिजली के तार से छू जाने से हुई जिसकी वजह से एक बच्चा झुलस गया।

बता दें कि इस घटना के बाद कुछ लोगों ने भटहट पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया। इसमें चौकी पर तैनात दरोगा दिलीप कुमार चौधरी, होमगार्ड ओमप्रकाश सिंह के सिर में चोट आई है। भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। मेडिकल कालेज से इलाज कराकर लौट रहे घुघुली के रहने वाले शिवनाथ यादव अपने चार पहिया वाहन से लौट रहे थे। घटना को देखकर उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से चौकी पर पहुंचकर शरण ली लेकिन भीड़ ने वहीं पर उनकी गाड़ी तोड़ दी। चौकी पर मौजूद पुलिस जीप को आग के हवाले कर दिया।

मथुरा: एक बार फिर भारतीय सैनिक के शव से पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बर्बरता किए जाने पर शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती ने अपना आक्रोशित बयान दिया है। उन्होंने फिर से एक के बदले दुश्मनों के 10 सिर काटे जाने की बात दोहराई है। मालूम हो कि जनवरी 2013 में जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने हेमराज सिंह और सुधाकर सिंह को मार डाला था। शहीद हेमराज का सिर काट लिया गया था। हेमराज मथुरा के शेरगढ़ रहने वाले थे। इसी तरह की घटना एक बार पाकिस्तानी सेना ने की तो शहीद हेमराज की पत्नी धर्मवती का आक्रोश फिर छलक पड़ा।

उन्होंने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की हरकतों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जब तक भारत के सैनिक अपने एक सैनिक के सिर के बदले पाकिस्तानियों के दस सिर नहीं लाएंगे, तब तक वह सुधरने वाला नहीं है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख