ताज़ा खबरें
पाकिस्तान को दुबई में भारत ने खूब धोया, ले लिया 8 साल पुराना बदला
'ट्रंप और मस्क भारत की बेइज्जती कर रहे हैं, सरकार चुप क्यों': जयराम
कुछ नेता विदेशी ताकतों से मिलकर देश-धर्म को कमजोर कर रहे: मोदी

नई दिल्ली: 1987 हाशिमपुरा नरसंहार कांड में दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटते हुए सभी 16 दोषी पीएसी जवानों को दी उम्रकैद की सजा सुनाई है। ट्रायल कोर्ट ने इस मामले में सभी 16 पीएसी जवानों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था, जिसके बाद पीड़ित पक्ष इस दोबारा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। बता दें कि 31 साल पहले यानि की मई 1987 में हुए इस मामले में 42 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एस मुरलीधर एवं न्यायमूर्ति विनोद गोयल की पीठ ने निचली अदालत के उस आदेश को पलट दिया जिसमें उसने आरोपियों को बरी कर दिया था। हाईकोर्ट ने प्रादेशिक आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी (पीएसी) के 16 पूर्व जवानों को हत्या, अपहरण, आपराधिक साजिश तथा सबूतों को नष्ट करने का दोषी करार दिया। अदालत ने नरसंहार को पुलिस द्वारा निहत्थे और निरीह लोगों की 'लक्षित हत्या' करार दिया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि वे इस दिवाली पर राम मंदिर के मामले में एक अच्छी खबर लेकर अयोध्या जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान बुधवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर एक निजी चैनल से बातचीत में किया। राम मंदिर की सुनवाई टलने से संतों में खासी नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सैकड़ों साल से राम मंदिर का मुद्दा चल रहा है। एक तारीख बढ़ने से संतों को धैर्य नहीं खोना चाहिए। वे संतों से इस बारे में बातचीत करेंगे।

खास बात यह है कि पिछली बार जब मुख्यमंत्री अयोध्या में दीपावली पर गए थे तो उन्होंने संतों और वहां के लोगों के बीच कहा था कि हो सकता है कि अगली दिवाली तक कोई अच्छी खबर मिले। इस बार दिवाली पर वे फिर अयोध्या जा रहे हैं? क्या वे कोई अच्छी खबर लेकर अयोध्या जाएंगे। इस सवाल पर योगी ने मुस्कराते हुए कहा कि आपको क्या लगता है कि क्या अच्छी खबर लेकर नहीं जाएंगे। वे अच्छी खबर लेकर अयोध्या जाएंगे।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बैठक में उत्तर प्रदेश में यूरिया 35 रुपये सस्ती करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ओडीओपी योजना के तहत जिलों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर खुलने की बात पर मुहर लगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि के क्षेत्र में निवेश के लिए जापान से काफी बड़ा समझौता किया है। इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट से मंजूरी मिली है। इसके तहत जापान की कंपनियां कृषि के क्षेत्र में निवेश करेंगी।

कैबिनेट मे मोटरयान नियमावली में संशोधन के साथ उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली 2018 जारी हुई है। इसमें सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नत के लिए सात वर्ष की सेवा के बाद निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रशिक्षण करना होगा। इस बार प्रयागराज में कुंभ मेला में कल्प वासियों को 17 किलोग्राम प्रति व्यक्ति चीनी मिलेगी। एक राशन कार्ड पर 2 किलोग्राम चीनी मिलेगी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चीनी की मात्रा बढ़ाने का अधिकार दिया है।

लखनऊ: अयोध्या मामले की सुनवाई अगले साल जनवरी तक टलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। यूपी के सीएम ने कहा कि न्याय में देरी से लोगों को निराशा होती है, लेकिन कोई न कोई रास्ता अवश्य निकलेगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए योगी ने कहा, 'देश की न्यायपालिका के प्रति सबका सम्मान है और हम भी उन संवैधानिक बाध्यताओं से बंधे हुए हैं। स्वाभाविक रूप से अगर न्याय में देरी होती है तो लोगों को निराशा होती है।'

उन्होंने कहा, 'इस समस्या के समाधान के लिए हम लोग व्यापक विचार-विमर्श कर रहे हैं और कोई न कोई रास्ता अवश्य निकलेगा। मेरा ये विश्वास है।' इस सवाल पर कि क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते आप भी प्रस्ताव रखेंगे कि अध्यादेश लाना एक रास्ता है जिस पर विचार करना चाहिए। योगी ने कहा, 'देखिये अब ये मामला माननीय उच्चतम न्यायालय में है, लेकिन देश की शांति और सौहार्द्र के लिए व्यापक आस्था का सम्मान करने के लिए जो भी विकल्प हो सकते हैं, उन सब विकल्पों पर विचार होना चाहिए।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख