ताज़ा खबरें
आरएसएस-बीजेपी को हराने का रास्ता गुजरात से होकर जाता है: राहुल
बीजेपी ने बाहरी लोगों को बुलाकर मुर्शिदाबाद में कराई हिंसा: ममता
सुप्रीम कोर्ट मेंं सिब्बल बोले- वक्फ कानून धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस बीच टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के अंदरखाने कलह शुरू हो गई है। कर्नाटक में सीएम रहे और 6 बार के विधायक जगदीश शेट्टर का भी टिकट काटा गया है। ऐसे में शेट्टर जिद पर अड़ गए हैं। उन्होंने कहा है कि चुनाव तो वह हर हाल में लड़ेंगे। अब जगदीश शेट्टर के रुख को देखते हुए बीजेपी के कद्दावर नेता अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। इससे पहले शेट्टर प्रह्लाद जोशी से मिलने पहुंचे हैं।

इस बीच राज्य के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने भी बड़ा दावा किया है। येदियुरप्पा ने कहा कि शेट्टर को 99 फीसदी टिकट मिलेगा।

येदियुरप्पा के बयान के बाद सिटी रवि का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर जो हंगामा हो रहा है, वो जल्द शांत हो जाएगा। जगदीश शेट्टर हमारे बड़े नेता हैं। वो दिल्ली में बैठक करने गए हैं। देखिए क्या होता है।'

नई दिल्ली: भाजपा ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड की रविवार को हुई बैठक के बाद की गई है। हालांकि, सोमवार को कुछ नामों पर फिर से विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद आज उम्मीदवारों की घोषणा की गई।

शिगगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम बोम्मई

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ''आज हम आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए 189 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं।'' भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा ने 32 ओबीसी, 30 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 52 नए चेहरों को मौका दिया है।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे।

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव की तारीखों के एलान के बाद तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टियों के लिए जनता के बीच किन मुद्दों को लेकर जाएं। इसके साथ-साथ किस सीट से किसे टिकट दिया जाए, ये भी एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है।

चुनाव लड़ने पर अड़े जगदीश शेट्टर

चुनाव की तैयारियों के बीच अब खबर आ रही है कि कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर ने फिर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उनका यह फैसला बीजेपी आलाकमान के खिलाफ है। आलाकमान चाहता था कि शेट्टर इस बार चुनाव ना लड़े। बीजेपी हाईकमान ने इसके लिए जगदीश शेट्टर से इस बात की घोषणा करने के लिए कहा था कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन शेट्टर ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।

नई दिल्ली: मई में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति गर्म है। इधर दूध वितरक कंपनी अमूल के एक ट्वीट के बाद बीजेपी सरकार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि 5 अप्रैल को अमूल की तरफ से एक ट्वीट किया गया, जिसमें यह लिखा गया कि बेंगलुरु के लिए दूध दही के साथ ताजगी की नई लहर आ रही है। अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी। कंपनी द्वारा किए गए ट्वीट के बाद विपक्षी दलों ने इसे गुजरात बेस्ड कंपनी का राज्य में हस्तक्षेप और कर्नाटक मिल्क फेडरेशन के ब्रांड नंदिनी को खत्म करने की साजिश बताया।

विवाद बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर #गोबैकअमूल#सेवनंदनी जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। विपक्षी दलों की तरफ से सवाल उठाए गए कि जब राज्य के पास अपना मिल्क ब्रांड है ही तो गुजरात के ब्रांड की क्या जरूरत है? कर्नाटक में एक होटल निकाय ने भी "राज्य के (डेयरी) किसानों का समर्थन करने" के लिए केवल नंदिनी दूध का उपयोग करने का निर्णय लिया। कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा, "सभी कन्नडिगों को अमूल उत्पादों को नहीं खरीदने का संकल्प लेना चाहिए।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख