- Details
जगदलपुर: मैगी के सैंपल की जांच के बाद कोर्ट ने मैगी की एजेंसी, डिस्ट्रिब्यूटर और दुकानदार पर जुर्माना लगाया है। दरअसल 26 मार्च 2016 को खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने प्रतापगंज की एक दुकान पर छापा मारा था। इस दौरान मैगी के पैकेट को जांच के लिए भेजा गया। 17 अप्रैल को रायपुर की लैब में जांच के बाद पाया गया कि पैकेट पर दी गई जानकारी और मैगी में मौजूद कंटेंट में काफी फर्क है। जिसके बाद कोर्ट में रिपोर्ट पेश की गई। कोर्ट ने मैगी की सेल्स एजेंसी पर दो लाख रुपए, डिस्ट्रिब्यूटर पर 75 हजार रुपए और दुकानदार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
- Details
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सभी समस्या का समाधान विकास से संभव है और जहां भी मौका मिला है वहां विकास के पथ पर आगे बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। मोदी ने यहां छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नया रायपुर में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की हर समस्या का समाधान सिर्फ और सिर्फ एक ही मार्ग से हो सकता है, और वह विकास का मार्ग है। उन्होंने कहा ‘हमे जहां जहां सेवा का अवसर मिला है उन सभी राज्यों में विकास के पथ पर आगे बढ़ने का पूरे समर्पित भाव से प्रयास कर रहे हैं।’ मोदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष को गरीब के कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से सरकार, समाज और स्वैच्छिक संगठन गरीबों के कल्याण के कार्यक्रमों में अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी मिटाने के लिए केंद्र, राज्य, पंचायत या नगर पालिका सभी को मिलकर पूरी ताकत लगाना चाहिए। गरीबी से मुक्ति के लिए कंधा से कंधा मिलाकर लड़ना होगा जिन्होंने गरीबी में अपनी जिंदगी गुजारी है उन्हें सामथ्र्यवान बनाना होगा। उन्हें शिक्षित करना होगा और उन्हें काम करने का अवसर देना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चलाती हैं। लेकिन उन योजनाओं के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है।
- Details
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नंदन वन में जंगल सफारी के दौरान वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में हाथ आजमाया। सोशल मीडिया पर साझा की जा रही तस्वीरों में पीएम मोदी के सामने एक बाघ खड़ा है और वह अपने कैमरे की लेंसों को एडजस्ट कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस बाबत ट्वीट कर कहा, 'मुझे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं दिखती है।' छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह इस सफारी के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मौजूद थे। जो कि नया रायपुर को नई परियोजनाएं और निवेश के लिए नए हब की तरह प्रचारित करने में जुटे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, आज के दिन, हम अपने प्रिय अटल (बिहारी वाजपेयी) जी के कार्यों को याद करते हैं। उन्होंने ही छत्तीसगढ़ का गठन किया। नंदर वन में 800 एकड़ से ज्यादा इलाके में फैले इस जंगल सफारी को पीएम मोदी ने रमन सिंह की प्रमुख परियोजना बताया।
- Details
बस्तर: आईजी एसआरपी कल्लूरी ने ताड़मेटला मामले में खुद पर लगे आरोपों पर ना सिर्फ सफ़ाई दी बल्कि उन्होंने चौंकाते हुए सीधे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को चुनौती दे दी। अब तक सिर्फ नक्सल-पुलिस मुठभेड़ की कामयाबी के ऑपरेशन्स की जानकारी देने के लिए सामने आते रहे क्ल्लूरी पर जब ताड़मेटला कांड पर निशाना साधा गया तो कल्लूरी एनकाउंटर करने कैमरे के सामने आए। सीबीआई के चालान और उसमें हुए खुलासे पर कल्लूरी ने कहा कि वो मानते हैं कि ताड़मेटला और दौ और गांवों में आग से जले 252 घर पुलिस ऑपरेशन के दौरान जले लेकिन पुलिस ने वो घर नहीं जलाए। उन्होंने कहा कि क्योंकि गर्मी का मौसम था ऐसे में बमबारी से आदिवासियों के घर जले होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वो कायर नहीं है और अगर फोर्स कोई गलत काम करेगी तो वो सबसे पहले उसकी जिम्मेदारी लेंगे। सिंघम स्टाइल में कल्लूरी ने बता दिया कि उनके लिए सबसे पहले देश की सुरक्षा और एकता है। तो साथ ही ऐसे लोगों को भी उन्होंने चेता दिया जो फोर्स का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को वो कानून के हद में रहते हुए कुचल डालेंगे। इतना ही नहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को चुनौती देते हुए कल्लूरी ने कह दिया कि उनके जाने से अगर नक्सलवाद खत्म होता है तो वो 23 घंटे में बस्तर छोड़ देंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






