- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में एक नक्सली जनमिलिशिया कमांडर को मार गिराया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरलामपल्ली और मेडवाही गांव के मध्य जंगल में पुलिस ने नक्सली जनमिलिशिया कमांडर वंजाम नंदा को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोरनापाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की जानकारी के बाद पुलिस दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब अरलामपल्ली और मेडवाही गांव के मध्य जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. बाद में जब घटनास्थल की तलाशी गई तब वहां नक्सली नंदा का शव और एक कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि नक्सली नंदा के खिलाफ जिले में अलग अलग अपराधों के लिए अदालत से 12 वांरट जारी किए गए हैं।
- Details
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा जिले में एक आदिवासी ग्रामीण की हत्या के आरोपों में दिल्ली विश्वविद्यालय और जेएनयू की एक-एक प्रोफेसर के साथ कुछ माओवादियों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) एसआरपी कल्लूरी ने बताया, शामनाथ बघेल की हत्या के मामले में शनिवार को उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर माओवादियों और कुछ अन्य के साथ-साथ डीयू की प्रोफेसर नंदिनी सुंदर, अर्चना प्रसाद (जेएनयू प्रोफेसर), विनीत तिवारी (दिल्ली के जोशी अधिकार संस्थान से), संजय पराटे (छत्तीसगढ़ भाकपा के प्रदेश सचिव) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर तोंगपाल थाने में आईपीसी की धारा 120 बी, 302, 147, 148 और 149 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। आईजी के अनुसार, जांच के बाद दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मामला शनिवार को दर्ज किया गया था। लेकिन सोमवार शाम को यह प्रकाश में आया। सशस्त्र नक्सलियों ने शामनाथ बघेल की कथित तौर पर धारदार हथियारों से चार नवंबर, शुक्रवार की देर रात को नामा गांव में उसके घर पर हत्या कर दी थी। यह गांव यहां से करीब 450 किलोमीटर दूर है और तोंगपाल इलाके की कुमाकोलेंगे ग्राम पंचायत में आता है।
- Details
रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आतंकवाद बहादुरों का नहीं कमजोरों का हथियार है, लेकिन शायद इस हकीकत को हमारा पड़ोसी देश नहीं समझ रहा है। सिंह ने आज छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नया रायपुर में पांच दिवसीय राज्योत्सव के समापन पर राज्य स्थापना दिवस अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि एक हमारा पड़ोसी देश है जो बार बार आतंकवाद को बढ़ावा देता है तथा भारत को परेशान करने की कोशिश करता है। वह भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देता है। गृहमंत्री ने कहा कि शायद वह इस हकीकत को नहीं समझ रहा है कि आतंकवाद बहादुरों का नहीं कमजोरों का हथियार होता है।सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ने देखा कि किस तरह से हमारी सेना के जवानों को चोरी से मारा गया। लेकिन बाद में हमारे सेना के जवानों ने जो करिश्माई काम किया है वह सबके सामने है। राजनाथ सिंह ने कहा कि वह यकीन दिलाना चाहते हैं कि यह सरकार भारत का मस्तक कभी झुकने नहीं देगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज भारत तेजी के साथ तरक्की कर रहा है। सार्वाधिक तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था यदि किसी देश की है तो वह भारत की है। कुछ देशों को इससे जलन हो रही है। वह भारत को अस्थिर करना चाह रहे हैं। भारत को कमजोर करना चाहते हैं।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के पांचवें और आखिरी दिन समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने समापन के मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ में ज़बरदस्त विकास हुआ है। उन्होंने इसके लिए रमन सिंह की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ तो लोग उनसे कहते थे कि अगल राज्य बनाने से कोई फ़ायदा नहीं होगा। राजनाथ ने कहा कि रमन सिंह ने धीरे-धीरे अपना कद बहुत बड़ा कर लिया। छत्तीसगढ़ के पीडीएस की तारीफ़ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बाकी प्रदेश इसका अनुकरण कर रहे हैं। उन्होने कहा कि वो हैरान हैं ये जानकार कि साल 2003 में प्रदेश का 7 हज़ार करोड़ का बजट था जो अब बढ़कर 70 हज़ार करोड़ हो गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले 2003 में प्रदेश में 12,000 रुपये प्रति व्यक्ति आय थी जो अब बढ़कर 82,000 रुपये होगी। नक्सलवाद पर राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने माओवादी सोच को पीछे छोड़ दिया और हमें भी माओवाद को बंद कर देना चाहिए। राजनाथ सिंह ने पाक का बिना नाम लिए कहा कि वो हमें बार-बार परेशान करता है, पाक नहीं जानता कि आतंकवाद कमज़ोरों का हथियार होता है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर देश की सेना की तारीफ़ की है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






