- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस दल ने चार नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि एक पुलिस अधिकारी घायल हुआ है। राज्य में नक्सल मामलों के विशेष पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने सोमवार को बताया कि बीजापुर जिला मुख्यालय के करीब पुलिस दल ने चार नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं एक पुलिस उप निरीक्षक (एसआई) घायल हुआ है। पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अवस्थी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक दल जिला मुख्यालय और उसके आसपास के क्षेत्र में हमला कर सकता है। सूचना के बाद पुलिस दल ने बीजापुर जिला मुख्यालय में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बीती रात जब पुलिस दल ने बीजापुर जिला मुख्यालय के बाहरी हिस्से में दो स्कार्पियो वाहन को रोका तब वाहन में सवार नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर तक दोनो ओर से गोलीबारी के दौरान एक स्कार्पियो वाहन से नक्सली फरार हो गए जबकि एक अन्य स्कार्पियो से चार नक्सलियों के शव मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने वाहन से एक पिस्टल, 25 जिंदा कारतूस, एक देशी रिवाल्वर, एके 47 के कुछ कारतूस और एक खून से सनी वर्दी बरामद की है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पर मुंगेली जिले की महिला कांस्टेबल (कांस्टेबल) ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। राज्य के गृह मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को रायपुर में बताया कि बिलासपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पवन देव के खिलाफ पड़ोसी जिले मुंगेली की एक महिला कांस्टेबल ने प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने बताया कि मुंगेली पुलिस लाइन में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल ने बिलासपुर के चकरभाटा थाने में और बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक के समक्ष लिखित शिकायत की है। महिला कांस्टेबल ने शिकायत में कहा है कि बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक अक्सर आधी रात को फोन पर अश्लील वार्तालाप कर उसे अपने बंगले में बुलाने के लिए दबाव डालते थे। महिला सिपाही ने आईजी के साथ उसकी बातचीत की तीन ऑडियो क्लिपिंग भी जारी की है। महिला कांस्टेबल के अनुसार यह ऑडियो क्लिपिंग उस समय की है जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बिलासपुर दौरे के लिए उसकी 17 जून को बिलासपुर में ड्यूटी लगाई गई थी। इधर, आईजी पवन देव ने ऑडियो क्लिपिंग में अपनी आवाज होने से इंकार किया है। आईजी का यह भी कहना है कि एक दिन पहले ही उन्होंने बिलासपुर जिले में पदस्थ थानेदार आशीष वासनिक को जांच के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से बगावत करने वाले वरिष्ठ नेता अजीत जोगी की नई पार्टी का नाम छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) होगी। कांग्रेस से बगावत करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने आज मुख्यमंत्री रमन सिंह के गांव ठाठापुर में अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी है। जोगी ने अपनी नई पार्टी का नाम छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) रखा है। अजीत जोगी के बेटे और मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित जोगी ने बताया कि इस महीने की छह तारीख को मरवाही क्षेत्र के कोटमी में नया राजनैतिक दल बनाने की घोषणा के बाद, नए दल के नाम को लेकर पिछले पंद्रह दिनों से राज्य भर के लोगों में उत्सुकता थी। अमित जोगी ने बताया कि कबीरधाम जिले के ठाठापुर गांव में भारी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच अजीत जोगी ने आज नए दल के नाम की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में इस नए राजनैतिक दल का नाम छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) होगा। जोगी ने बताया कि नए दल के नाम की घोषणा अनोखे रूप से की गयी। पहले अजीत जोगी ने दल का नाम, गांव की एक बच्ची के कान में बताया और उसे चॉक देते हुए नए दल का नाम सबके सामने ब्लैकबोर्ड में लिखने को कहा। बाद में बच्ची ने नए दल का नाम ब्लैकबोर्ड में लिखा। इस दौरान जोगी ने कहा कि वह रमन सरकार के कुशासन से छत्तीसगढ़ की जनता को मुक्त कराकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव चाहती है और जनता का जीवन सुखमय बनाने की जिम्मेदारी अब उनकी है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में टूट के बाद जारी राजनीतिक हलचल के बीच सत्ताधारी दल भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व सांसद को निलंबित कर दिया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने आज यहां बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कांकेर के पूर्व सांसद सोहन पोटाई को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। साय ने बताया कि पोटाई पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और सार्वजनिक मंचों पर प्रेसवार्ता कर पार्टी विरोधी बयानबाजी करने का आरोप है। इसके लिए पोटाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन पोटाई ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पोटाई द्वारा लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी कर सरकार की आलोचना की जा रही है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने पोटाई को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इधर, पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने भाषा से कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों के हितों की बात की है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






