- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 354 माओवादियों और उनके समर्थकों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सुकमा जिला मुख्यालय में आज 17 हथियार समेत 57 नक्सली सदस्यों और उनके 297 समर्थकों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले सभी ने समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय में आज बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एसआरपी कल्लूरी, कलेक्टर नीरज बंसोड़, पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण ऐलेसेला और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने 57 नक्सलियों और 297 नक्सल समर्थकों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 17 नक्सलियों ने भरमार बंदूक के साथ आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर नक्सली समर्थक केरलापाल, माझीपारा, पटेलपारा, बोरगुड़ा और अन्य गांव के हैं। इन समर्थकों ने भविष्य में नक्सलियों का साथ नहीं देने और समाज की मुख्य धारा से जुड़कर रहने का संकल्प लिया है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने तीन आदिवासी युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर उनके शवों को सड़क पर फेंक दिया। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक एम एल कोटवानी ने शनिवार को बताया कि जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुर्रापिंजोड़ी गांव में नक्सलियों ने तीन आदिवासी युवकों जैन कुमार हुर्रा (22), अंतुराम हुर्रा (24) और मानक राम हुर्रा (32) की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। कोटवानी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात क्षेत्र की डिवीजनल कमेटी के सदस्य रमेश और चारगांव लोकल ऑपरेशन स्क्वाड (एलओएस) कमांडर सोनू समेत लगभग आठ नक्सली सदस्य हुर्रापिंजोड़ी गांव पहुंचे। नक्सलियों ने गांव में जैन कुमार, अंतुराम और मानक राम के घर धावा बोला और उन्हें अपने साथ जंगल की ओर ले गए। बाद में नक्सलियों ने तीनों की धारदार हथियार से हत्या कर उनके शवों को सड़क पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने तीनों आदिवासियों पर पुलिस का साथ देने तथा मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल रवाना किया गया और शवों को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है। कोटवानी ने कहा कि मारे गए आदिवासी युवकों का पुलिस से कोई संबंध नहीं है तथा मुखबिर होने का आरोप भी गलत है। अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में नक्सलियों की पकड़ ढीली होती जा रही है, इसलिए वह अब निराशा में अपना गुस्सा अदिवासियों पर निकाल रहे हैं।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी में आज दो नक्सली मारे गए। वसुकमा के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया, ‘यह मुठभेड़ आज तड़के फुलबागदी थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई। उस समय सुरक्षा बलों का एक संयुक्त दल माओवादी-विरोधी अभियान पर गया था।’ उन्होंने कहा कि जिला रिजर्व ग्रुप (डीआरजी), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) और स्थानीय पुलिस के एकीकृत दस्ते ने विशेष जानकारी के आधार पर यहां से लगभग 450 किलोमीटर दूर स्थित फुलबागदी के आंतरिक इलाकों में अभियान शुरू किया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उग्रवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। यह मुठभेड़ पुलिस थाने से लगभग आठ किलोमीटर दूर हुई। उग्रवादी घने जंगलों की ओट में जल्दी ही भाग निकलने में कामयाब हो गए। उन्होंने कहा, ‘इलाके की तलाशी के दौरान, दो पुरूष माओवादियों के शव और दो बंदूकें मौके से बरामद की गईं।’ उन्होंने कहा कि गश्त दल के अपने शिविर लौट आने पर उग्रवादियों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। कल बस्तर संभाग के दो अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था। आज की मुठभेड़ के साथ ही इस साल बस्तर में हुई मुठभेड़ों में मरने वाले माओवादियों की संख्या 99 हो गई है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में शनिवार को लोगों ने ललकार रैली निकालकर नक्सलियों का विरोध जताया। क्षेत्र में नक्सल विरोधी रैली में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के एकत्र होने से पुलिस उत्साहित है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण क्षेत्र बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में आज आम नागरिकों ने एक्शन ग्रुप फॉर नेशनल इंटीग्रीटी (अग्नि) के बैनर तले नक्सलियों के खिलाफ आवाज एक किया। अग्नि ने आज नक्सलियों के विरोध में ललकार रैली का आहवान किया था। अग्नि के राष्ट्रीय संयोजक आनंदमोहन मिश्रा ने बताया, ‘क्षेत्र में नक्सलियों के विरोध में आज ललकार रैली का आयोजन किया गया। रैली में लगभग एक लाख लोग शामिल हुए और उन्होंने एक स्वर में नक्सलियों के खिलाफ नारे लगाए।’ मिश्रा ने कहा कि पिछले लगभग तीन दशक से नक्सलियों ने बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यों को बाधित किया हुआ है। लेकिन अब जनता चाहती है कि यहां विकास हो और लोग तरक्की करें। उन्होंने कहा, ‘आज की रैली में लगभग 70 समाजों के लोगों, स्कूली बच्चे और अन्य नागरिकों ने स्वस्फूर्त हिस्सा लिया। पहले जनता बंद कमरे के भीतर भी नक्सलियों के खिलाफ बोलने से डरते थी अब वह खुलकर उनके खिलाफ सामने आ रही है। इससे साबित होता है कि क्षेत्र में अब नक्सल समस्या खात्मे की ओर है।’ रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल हाने के बाद अब क्षेत्र की पुलिस भी उत्साहित है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






