- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया तथा एक जवान घायल हो गया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज (मंगलवार) सुबह जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 74 वीं बटालियन के उप निरीक्षक बीएस बिष्ट शहीद हो गए तथा आरक्षक सुधाकर घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब बुरकापाल और चिंतलनार के मध्य था तब बिष्ट और सुधाकर का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इसके बाद बम में विस्फोट हो गया. इस घटना में बिष्ट और सुधाकर घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया और घायलों को वहां से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि जब घायलों को जंगल से बाहर निकाला जा रहा था तब बिष्ट की रास्ते में मौत हो गई। वहीं, सुधाकर को बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से जगदलपुर रवाना किया गया है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. घटना के कारण हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग में आवागमन बाधित हुआ है। रेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 22 किलोमीटर दूर सिलयारी मांढर के मध्य मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी बिलासपुर से रायपुर की तरफ रवाना हुई थी। जब वह सिलयारी मांढ़र रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची, तब उसके 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का दल रवाना किया गया तथा सुधार कार्य प्रारंभ किया गया। दुर्घटना के कारण लगभग आधा दर्जन रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुधार कार्य जारी है तथा जल्द ही इस मार्ग में आवागमन शुरू हो जाएगा. घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
- Details
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली अपने पैसों को ठिकाने लगाने की कोशिश में लगे हैं। वे आसपास के ग्रामीणों को चार-चार हजार रुपये बांट रहे हैं, ताकि उनकी मदद से वे पुराने नोट बदलवा सकें। बस्तर के आईजी एस.आर.पी. कल्लूरी ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को दरभा ब्लॉक के तुलसी डोंगरी इलाके से सूचना मिली कि नक्सली आसपास के ग्रामीणों को चार-चार हजार रुपये बांट रहे हैं। वे ग्रामीणों की मदद से पुराने नोट बदलवाना चाहते हैं। आईजी ने बताया कि जवानों ने एसपी आर.एन. दाश के साथ तुलसी डोंगरी व कुमाकोलेंग के जंगल में सघन तलाशी की, लेकिन नक्सली भाग गए। खुफिया सूत्रों ने बताया कि माड़ इलाके में नक्सली अपना गड़ा धन निकालने की कोशिशों में जुटे हैं। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, दोरनापाल, कोंटा, बीजापुर, भोपालपटनम, भैरमगड़, बारसूर, गीदम आदि नक्सल प्रभावित इलाकों से सटे शहरी क्षेत्रों में पुलिस के जवान सादी वर्दी में लोगों पर निगाह रख रहे हैं और पुलिस शहरी इलाकों में व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें सलाह दे रही है कि वे नक्सलियों के झांसे में न आएं और उनके पैसे बदलवाने की जिम्मेदारी न लें, वरना उन पर मुकदमा चलेगा। आईजी कल्लूरी ने बताया कि तुलसी डोंगरी में नक्सलियों ने ग्रामीणों को चार-चार हजार रुपये बांटे हैं।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज (गुरूवार) राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया और जमकर हंगामा मचाया। हंगामा के कारण कांग्रेस के 35 विधायकों समेत 36 विधायक निलंबित किए गए। विधानसभा में आज कांग्रेस के विधायक भूपेश बघेल, दीपक बैज और मोहन मरकाम ने दंतेवाड़ा जिले के बारसूर ब्लाक के हितामेटा पोटा केबिन के छात्रों की हत्या किए जाने की ओर गृह मंत्री का ध्यान आकषिर्त किया। कांग्रेस के विधायकों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पोटा केबिन के छात्रों सोनकू राम और उसके दोस्त बिजलू राम को पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि सोनकू राम दंतेवाड़ा जिले के हितामेटा गांव स्थित पोटा केबिन का नियमित छात्र था। सोनकू और उसका दोस्त बिजलू अपने एक रिश्तेदार के घर एक बच्चे की मृत्यु की सूचना देने गए थे। इस वर्ष जब 23 सिंतबर को वह अपने रिश्तेदार के घर थे तब तड़के 15 पुलिसकर्मी घर में घुस गए और दोनों बालकों को मारते हुए अज्ञात स्थान पर ले गए और वहां बिना किसी जांच पड़ताल के गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि दूसरे दिन पुलिस ने प्रेस वार्ता लेकर पुष्टि की कि पुलिस ने दो हथियारबंद नक्सलियों को मार गिराया है तथा मौके से हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। इसके लिए पुलिस टीम को एक लाख रूपए ईनाम भी दिया गया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






