- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। इस घटना में एक पुलिस जवान भी घायल हुआ है। राज्य में नक्सल मामलों के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज बताया कि बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर पुंगार पहाड़ी के जंगल में पुलिस ने मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया है। इस घटना में एक पुलिस जवान भी घायल हुआ है। अवस्थी ने बताया कि पुलिस को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के बाद जिला पुलिस बल, एसटीएफ और डीआरजी के संयुक्त गश्ती दल को रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि जब दल पुंगार पहाड़ी के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में एक पुलिस जवान को गोली लगी और वह घायल हो गया। बाद में पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने अभी तक इस घटना में चार नक्सलियों को मार गिराया है। दल लगातार नक्सलियों का पीछा कर रहा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जंगल में मुठभेड़ जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के शवों और घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कुछ नक्सली कमांडर के भी मारे जाने की सूचना है।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस दल ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज ‘भाषा’ को बताया कि जिले के फरसापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कच्चेघाट गांव के जंगल में पुलिस दल ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरसापाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर क्षेत्र में पुलिस दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। पुलिस दल जब आज सुबह कच्चेघाट गांव के जंगल में था, तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल में खोजबीन की तब वहां तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव, 315 बोर का रिवाल्वर, एक भरमार बंदूक और अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि फरसापाल क्षेत्र धुर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा में है तथा यहां नक्सली गतिविधि की सूचना लगातार मिलती है।
- Details
रायपुर: सुरक्षा बलों ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 63 पर माओवादियों द्वारा 8 साल पहले लगाया गया 40 किलोग्राम का शक्तिशाली आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया। बस्तर के पुलिस अधीक्षक आर एन दास ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले एक नक्सली की निशानदेही पर जिले के कोडेनार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बास्तानार घाटी से बड़े स्टील कंटेनर में पैक किया गया आईईडी बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि नारायणपुर जिले में हाल में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी संगठन के सदस्य रमेश ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि जगदलपुर से दंतेवाड़ा और बीजापुर जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले राजमार्ग पर बास्तानार चौक से गीदम के तरफ करीब डेढ किलोमीटर की दूरी पर एक शक्तिशाली बारूदी सुरंग बिछाई गई थी। एपी ने कहा कि स्थानीय पुलिस की टीम ने बम निष्क्रिय दस्ते (बीडीएस) के साथ मिलकर विस्फोटक बरामद किया। एपी ने इस बरामदगी को ‘‘बड़ी सफलता’’ बताते हुए कहा, ‘‘आईईडी वर्ष 2008 में उस समय लगाया गया था जब सड़क एक लेन की और कच्ची थी। इस बरामदगी के बाद बड़ी घटना टल गई क्यांेकि यह सक्रिय विस्फोटक था।’’ उन्होंने कहा कि बीडीएस ने इसे तुरंत निष्क्रिय कर दिया।
- Details
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बरोजगारी से तंग आकर एक युवक ने मुख्यमंत्री निवास के सामने खुद को आग लगा ली है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने की कोशिश करने वाले युवक योगेश साहू (28) को पुलिस ने शहर के डाक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है।शुक्ला ने बताया कि आज मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन के बाद जब लोग मुख्यमंत्री से मिलकर वापस लौट रहे थे तब साहू ने निवास से बाहर अपने उपर मिट्टी तेल छिड़क लिया और आग लगा ली। घटना के तत्काल बाद वहां मौजूद पुलिस जवानों ने आग बुझाया और साहू को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया है इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि योगश साहू गरीब परिवार से है तथा वह बरोजगार है। आशंका है कि बेरोजगारी से तंग आने के बाद ही युवक ने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने घटना की निंदा की है और कहा है कि यह छत्तीसगढ़ सरकार के युवा विरोधी नीतियों का परिणाम है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






