ताज़ा खबरें
प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन को सुप्रीम कोर्ट ने अमानवीय-अवैध बताया
अमेरिका ने भारत को दी कृषि उत्पादों पर 100 फीसद टैरिफ की धमकी

भागलपुर: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली लगने से गुरुवार (20 मार्च, 2025) की सुबह मौत हो गई। घटना बिहार के भागलपुर की है। नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत जगतपुर में भाई-भाई में विवाद हो गया जिसके बाद बात खून-खराबा तक पहुंच गई। रिश्ते में ये दोनों भाई केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजे लगते हैं। कहा जा रहा है पानी के विवाद को लेकर विश्वजीत यादव और जयजीत यादव में पहले अनबन हुई और इसी विवाद में भाई-भाई के बीच गोली चल गई। घटना में विश्वजीत की मौत हो गई जबकि गोली लगने से जयजीत घायल हो गया।

इस घटना में नित्यानंद राय की चचेरी बहन भी गोली लगने से घायल हुई हैं। चिना देवी को बीच-बचाव में गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरों से फुटेज को खंगाला जा रहा है।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही परबत्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जानकारी मिलते ही आईजी विवेक कुमार ने नवगछिया की एसपी को हालात का जायजा लेने का निर्देश दिया। 

पटना: बिहार के अररिया और मुंगेर के बाद अब भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। भागलपुर जिले में अंतीचक थाने के पुलिसकर्मियों पर शनिवार रात ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में कहलगांव अंतिचक थाना के सब-इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अंतीचक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रात के समय गश्त के लिए निकली थी।

उन्होंने बताया कि माधव रामपुर हरि चक गांव के पास बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद ग्रामीणों के दो गुट आपस में झगडा कर रहे थे, जिसे देखकर पुलिस टीम वहां रुकी और इसी बीच ग्रामीणों ने उनपर पथराव करना शुरू कर दिया।

हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल

अधिकारी ने बताया कि इस हमले में गश्ती दल में शामिल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए और पथराव में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया की हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और सभी घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

मुंगेर: बिहार में पुलिसवालों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले भीड़ ने अररिया में एएसआई राजीव रंजन को मार डाला। अब मुंगेर में भीड़ ने एएसआई संतोष कुमार सिंह पर हमला कर उनकी जान ले ली। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने संतोष सिंह के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया था। जिसके बाद इलाज के लिए उनको पटना अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शुक्रवार रात मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट की सूचना डायल 112 पर दी गई थी। एएसआई संतोष कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। नंदलालपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट की खबर पाकर डायल 112 वाहन पर तैनात एएसआई संतोष कुमार सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत नंदलापुर पहुंचे। दोनों पक्ष काफी आक्रोशित थे। पुलिस के बीच बचाव का उन पर कोई असर नहीं हुआ। भीड़ में से किसी ने गुस्से में आकर एएसआई संतोष सिंह के सिर पर धारदार हथियार से जबरदस्त हमला कर दिया। जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े। इस घटना में उनके सिर से काफी खून बहने लगा।

पटना: बिहार में ये चुनावी साल है। तरह-तरह की अटकलें नीतीश कुमार को लेकर चल रही हैं। एक अटकल ये भी चल रही है कि चुनाव से पहले ही नीतीश कुमार और लालू-तेजस्वी यादव की पार्टी का गठबंधन हो सकता है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज उन अफवाहों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उनसे पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क किया है और चुनाव से पहले उन्हें राजनीतिक खेमा बदलने के लिए कहा है? प्रेस वार्ता के दौरान, तेजस्वी यादव से ये भी पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार को विपक्षी खेमे में लाने की कोशिश कर रही है? इस पर उन्होंने कहा, "आपको ये विचार कौन देता है? हम उनका स्वागत क्यों करेंगे? कोई प्रस्ताव नहीं है, बकवास मत करो। लालू (यादव) जी और मेरे अलावा कोई भी प्रस्ताव देने के लिए अधिकृत नहीं है, और कोई प्रस्ताव नहीं दिया जाएगा।"

जेडीयू और आरजेडी के बीच पर्दे के पीछे की सांठगांठ की अफवाहें नीतीश कुमार के बार-बार पाला बदलने के इतिहास के कारण ज्यादा चल रही हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख