ताज़ा खबरें
प्रयागराज में बुलडोजर एक्शन को सुप्रीम कोर्ट ने अमानवीय-अवैध बताया
अमेरिका ने भारत को दी कृषि उत्पादों पर 100 फीसद टैरिफ की धमकी

पटना (जनादेश ब्यूरो): बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी और ‘माउंटेन मैन’ दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

बीजेपी और आप के नेताओं ने भी थामा हाथ

कांग्रेस में शामिल होने के बाद अली अनवर अंसारी ने कहा, "मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के विचारों से पहले से ही प्रभावित था। जब 'संविधान रक्षा सम्मेलन' की श्रृंखला शुरू हुई, तब मुझे आमंत्रित किया गया, जिसके बाद हम लोगों ने मिलकर कई जगहों पर इस सम्मेलन का आयोजन किया। बिहार में राहुल गांधी के विचारों से दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक लोगों में उत्साह का संचार हुआ है। हम सभी कांग्रेस पार्टी के विचारों से सहमति रखते हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।"

पटना (जनादेश ब्यूरो): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बिहार की सात प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने घोषणा की गई है। इन सात हस्तियों में लोक सेवक किशोर कुणाल का नाम भी शामिल हैं, जिन्हें पद्मश्री दिए जाने की घोषणा हुई है। लेकिन उनके परिवार ने पद्मश्री सम्मान को लेकर अंसतुष्टि जताई है।

हम पद्मश्री से ज्यादा की मांग करेंगे: पत्नी अनिता

किशोर कुणाल की पत्नी अनिता कुणाल ने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि हम पद्मश्री से बहुत संतुष्ट नहीं हैं। उनके लिए पद्मश्री बहुत कम है, वे पद्मश्री से ज्यादा के हकदार थे। उन्हें उनको भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इससे (पद्मश्री) ज्यादा की मांग करेंगे। उन्होंने (किशोर कुणाल) हर क्षेत्र में काम किया है। उनका कार्यक्षेत्र बहुत विस्तृत था। अध्यात्म, एजुकेशन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है। वैसे सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्मश्री मिलना अच्छी बात है।

‘कोई भी पुरस्कार उनके कद को जस्टिफाई नहीं कर सकता’

आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र सायण कुणाल ने कहा कि भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं।

पटना (जनादेश ब्यूरो): बिहार के मोकामा इलाके में गोलीबारी से जुड़े एक मामले में वांछित पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने मीडिया को बताया, “पूर्व विधायक सिंह ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उन्हें बेउर जेल भेज दिया गया।” उन्होंने बताया कि पटना के बाहरी इलाके मोकामा में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं।

गोलीबारी की यह घटना बुधवार शाम को हुई थी, जब मोकामा में सिंह के काफिले को निशाना बनाया गया। सोनू-मोनू गिरोह ने सिंह के काफिले पर कथित तौर पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जबाव में सिंह के समर्थकों ने भी गोलीबारी की। प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों पक्षों के बीच 60 से 70 गोलियां चलने का दावा किया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना के दौरान 16-17 गोलियां चलीं। इस घटना में सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। पुलिस ने गोलीबारी की घटना के सिलसिले में दो संदिग्धों-सोनू और रोशन को गिरफ्तार किया है।

पटना (जनादेश ब्यूरो): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई। इस दौरान मांझी ने कैबिनेट छोड़ने की धमकी तक दे डाली। उन्होंने कहा कि एनडीए में उनकी पार्टी को उचित तवज्जो नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अब हमें अपना वजूद दिखाना पड़ेगा।

पटना पहुंचकर बोले- एनडीए को पूरा सपोर्ट रहेगा

हालांकि, इसके बाद पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए जीतन राम मांझी ने मुंगेर में अपने बयान से किनारा कर लिया और कहा कि उनकी एनडीए से कोई नाराजगी नहीं है। जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे जो इतना बड़ा पद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया है, वह कोई मामूली बात नहीं है। दिल्ली चुनाव में मैं पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में हूं।

दरअसल, मुंगेर में जीतन राम मांझी ने कहा था कि हमें एनडीए में तवज्जो नहीं दी जा रही है। पहले झारखंड में, अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी हमारी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख