- Details
पटना: बिहार की राजनीतिक हालात पर आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पहले भी आदरणीय थे। आज भी हैं। उनके जो विधायक हैं वो 45 हैं। हम क्यों नहीं क्रेडिट लें? यही (नीतीश कुमार) पहले कहते थे कि नौकरी देना संभव नहीं है। उनसे एक हफ्ते के अंदर बोलवाने का काम किया। इसके साथ ही स्पोर्ट्स पॉलिसी लाए। 70 दिन के अंदर 2 लाख से अधिक नौकरी दी। इनसे 17 महीने के सरकार में बहुत काम करवाया। ये तो थके हुए मुख्यमंत्री हैं। अभी खेल शुरू हुआ है। खेल बाकी है। मै जो कहता हूं वो करता हूं। 2024 में जेडीयू ही खत्म हो जाएगी। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, चिकित्सा, रोजगार, पॉलिस लाना ये सब काम किया।
उन्होंने कहा कि हम लोग रात में घूम कर काम करने का काम किया है। आज भले ही ये लोग शपथ ले लें, कितने दिन रहेंगे ये कुछ नहीं कहा जा सकता है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि डिप्टी सीएम होते हुए और आरजेडी के मंत्रियों ने इतना काम किया। कैबिनेट ने दो लाख नौकरी का फाइल रोक कर रखा है। दो बार वह फाइल नहीं आ रहा है। हमने ईमानदारी से काम किया है।
- Details
पटना: राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तीनों को शपथ दिलाई।
नीतीश के राजभवन पहुंचने पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजभवन पहुंच गए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उपेंद्र कुशवाहा के साथ राजभवन पहुंचे थे। उनके आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिए। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद भी राजभवन पहुंचे।
इससे पहले रविवार को नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा। इसमें भाजपा के 78, जदयू के 45, हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के चार के साथ इकलौते निर्दलीय विधायक हैं।
- Details
पटनाः बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच जन सुराज अभियान के संस्थापाक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज की घटना ने साबित कर दिया कि बिहार में सिर्फ नीतीश कुमार ही नहीं बल्कि सभी पार्टी ‘पलटूराम‘ हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि 2025 के चुनाव में ये गठबंधन भी नहीं चल पाएगा। इस घटना से बीजेपी को बड़ा नुकसान होगा।
प्रशांत किशोर ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार धूर्त हैं, बिहार के लोगों को ठग रहे हैं। बिहार की जनता सूद समेत वापस करेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को खु़द तो डूबेंगे ही लेकिन जो दल भी उन्हें साथ में लेगा, वह उस दल को भी डूबो देंगे।
प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस गठबंधन में भी नीतीश कुमार लड़ें, अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी को 20 सीटें भी नहीं मिलेगी। अगर आएगी तो मैं अपने काम से संन्यास ले लूंगा।
इससे पहले नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश कुमार अगर इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ते हैं तो लोकसभा चुनाव में उन्हें पांच सीटें भी नहीं मिलेंगी।
- Details
पटनाः बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर को इस्तीफा सौंपा। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने पाला बदलने की पूरी रणनीति बना ली है। कुछ देर में बीजेपी, हम और जेडीयू की संयुक्त बैठक होने वाली है। नीतीश कुमार को बीजेपी और हम विधायक समर्थन पत्र सौंपेंगे। इसके बाद नीतीश कुमार, एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं पीएम मोदी ने भी नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी है।
आज शाम 5 बजे होगा बीजेपी-जेडीयू सरकार का शपथ ग्रहण
बिहार में आज शाम 5 बजे बीजेपी-जेडीयू की नई सरकार का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नीतीश कुमार और भाजपा द्वारा राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद बिहार के पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- देश में लागू हुआ नया वक्फ कानून, अगले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- देश में लागू हुआ वक्फ कानून, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
- सरदार पटेल की विचारधारा आरएसएस के विचारों के विपरीत थी: खड़गे
- विधानसभा से पारित विधेयक राज्यपाल नहीं रोके रह सकते: सुप्रीम कोर्ट
- ट्रंप ने भ्रम से पर्दा हटाया, पीएम मोदी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं: राहुल
- वक्फ बिल को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, मुस्लिम संगठन कर रहे हैं विरोध
- ट्रंप का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, देश के हित सर्वोपरि रखे सरकार: आनंद शर्मा
- बजट में दलित-आदिवासी के लिए उचित हिस्सा कानूनन जरूरी हो: राहुल
- वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका दाखिल
- वक्फ विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी कांग्रेस
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बीजेपी विधायकों से भिड़े आप विधायक, हंगामा
- राम रहीम को फिर मिली फरलो, इस बार 21 दिन सलाखों से रहेगा बाहर
- 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के मुद्दे पर अखिलेश यादव की सरकार को चुनौती
- उद्धव का कोंकण प्लान, कहा- 'शिवसेना एक ही है, बाकी सब नकली'
- ममता कैबिनेट के फैसले की जांच का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
- सरदार पटेल की विचारधारा आरएसएस के विचारों के विपरीत थी: खड़गे
- विधानसभा से पारित विधेयक राज्यपाल नहीं रोके रह सकते: सुप्रीम कोर्ट
- एमएसपी की कानूनी गारंटी तक किसान आंदोलन जारी रहेगा: डल्लेवाल
- सपा में शामिल हुए दद्दू प्रसाद, मानिकपुर सीट से मिल सकता है टिकट
- 'जब तक मैं जिंदा हूं, किसी योग्य शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी': ममता
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य