- Details
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के ‘महागठबंधन’ को छोड़कर पिछले महीने भाजपा नीत राजग में वापसी करने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि मौजूदा गठबंधन ‘स्थायी’ है और यह ‘सैदव’ बना रहेगा।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष कुमार दिल्ली से लौटने के बाद पटना में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित विभिन्न नेताओं से मुलाकात की।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस गठबंधन में वापस आ गया हूं, जहां का मैं हूं, और जिससे मैं कुछ समय के लिए दूर था। अब मैं हमेशा के लिए यहीं रहने वाला हूं। हमारे संबंध स्थायी रहेंगे।’’ उनके पाला बदलने को आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के लिए विपक्ष द्वारा गठित ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के लिए झटका माना जा रहा है जिसके निर्माण में स्वयं उन्होंने मदद की थी।
वह 1996 से भाजपा के सहयोगी रहे हैं। तब वह दिवंगत जॉर्ज फर्नांडीस की अध्यक्षता वाली समता पार्टी के साथ थे। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से उन्होंने पहली बार नाता 2013 में तब तोड़ा था जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा ने राष्ट्रीय राजनीति में लाने का फैसला किया था।
कुमार की 2017 में दोबारा राजग में वापसी हुई जो पांच साल तक चली और उन्होंने 2022 में भाजपा पर उनकी पार्टी जदयू को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाकर नाता तोड़ लिया।
राज्य के सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड कायम करने वाले कुमार बिहार को विशेष श्रेणी का दर्जा देने और विशेष आर्थिक पैकेज जैसी केंद्रीय मदद की मांग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान इन विषयों पर कोई आश्वासन मिला है, तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन कहा, ‘‘मैं 2005 से ही बिहार की प्रगति के लिए काम कर रहा हूं। चिंता का कोई कारण नहीं है। सभी मुद्दों पर चर्चा हुई है।
कुमार से जब पूछा गया कि क्या उनकी सरकार द्वारा 12 फरवरी को विधानसभा में पेश किए जाने वाले विश्वास मत को लेकर चिंता है क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष और राजद विधायक अवध बिहारी चौधरी ने राजग विधायकों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बावजूद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।
उन्होंने सभी आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा, ‘‘चिंता की कोई बात नहीं है। हर चीज पर चर्चा हुई है, मेरी पार्टी के भीतर और हमारे गठबंधन सहयोगियों के साथ भी।’’
उनके प्रमुख सहयोगी एवं जदयू के महासचिव संजय कुमार झा ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘आखिरकार यह एक संख्या का खेल है’’। पूर्व मंत्री झा भी कुमार के साथ दिल्ली दौरे पर गए थे।
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में राजग के कुल 128 विधायक हैं जो बहुमत के जादुई आंकड़े से छह अधिक हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के चार और एक निर्दलीय विधायक शामिल है।
- Details
नई दिल्लीः बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार सात फरवरी को दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात की संभावना है। अन्य बातों के अलावा इन नेताओं की मुलाक़ात में सीट बंटवारे को लेकर भी बातचीत होने की संभावना है। इस बीच चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने बिहार की 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों का एलान किया है।
चिराग पासवान ने जिन सीटों के लिए प्रभारियों का एलान किया गया है, उनमें हाजीपुर, जमुई, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, नवादा, जहानाबाद, वाल्मीकिनगर, सीतामढ़ी और गोपालगंज शामिल है। इसका कारण पूछने पर पार्टी सूत्रों का कहना है कि ये सीटें उसकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इनमें जो भी सीटें दी जाएंगी, उस पर वो लड़ने के लिए तैयार हैं।
- Details
पटना: बिहार में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ा दी है? ये सवाल राजनीतिक हलकों में सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, जीतन राम मांझी की नाराजगी की खबर है। बेटे को अच्छा मंत्रालय नहीं मिलने से वो नाराज बताए जा रहे हैं। मांझी ने कहा कि उन्हें भी यही विभाग दिया था। बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है। क्या मांझी खेला कर सकते हैं? ये सवाल भी गूंज रहा है। अगर मांझी कोई बड़ा फैसला ले लेते हैं, तो ये एनडीए के गणित पर कितना असर डालेगा, ये समझना जरूरी है।
तेजस्वी यादव का दावा बिहार में 'खेला' होगा
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 122 है। एनडीए सरकार ने 128 का दावा पेश किया है। अगर जीतन राम मांझी के चार विधायक न भी हो तो एनडीए का आंकड़ा 124 रहेगा। फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार के पास होने पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने दावा किया कि 'खेला' होगा।
- Details
पटना: बिहार में सत्ता बदल चुकी है। इसी के साथ सियासी दोस्त और दुश्मन भी बदल गए हैं। कल तक साथ रहने वाले अब एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दल राजद पर हमला बोला है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनसे तेजस्वी यादव के बयान को लेकर सवाल किया गया। सवाल था कि तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि उनके 17 साल पर हमारे 17 महीने भारी हैं। 17 महीने में हमने बहुत रोजगार दिया है।
सीएम ने याद दिलाया लालू राज
इसके जवाब में सीएम ने कहा कि ऐसे फालतू बात बोलता है। कितने लोगों को रोजगार मिला है। नीतीश ने कहा कि ऐसा फालतू बात है। उन्होंने सवाल किया कि कितने लोगों को रोजगार मिलता है?
मुख्यमंत्री ने लालू यादव के शासन की याद दिलाते हुए कहा कि आप भूल गए 2005 से पहले का। पढ़ाई कैसी होती है, सबको पता है। इन लोगों का राज जब था तो क्या होता था?
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- वक्फ बिल को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, मुस्लिम संगठन कर रहे हैं विरोध
- ट्रंप का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, देश के हित सर्वोपरि रखे सरकार: आनंद शर्मा
- बजट में दलित-आदिवासी के लिए उचित हिस्सा कानूनन जरूरी हो: राहुल
- वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका दाखिल
- वक्फ विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी कांग्रेस
- 'वक्फ बिल को थोपा गया, अदालत कर देगी खारिज': अभिषेक सिंघवी
- वक्फ विधेयक राज्यसभा से भी पारित, पक्ष में पड़े 128 वोट, विपक्ष में 95
- 'वक्फ संशोधन बिल सिर्फ साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए': सोनिया गांधी
- लोकसभा से पास हुआ वक्फ बिल: पक्ष में 288, विरोध में पड़े 232 वोट
- 2013 के संशोधन के चलते लाना पड़ा वक्फ संशोधन बिल: अमित शाह
- राहुल गांधी बिहार में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा में करेंगे शिरकत
- किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन
- पीएम मोदी ने पहले वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज 'पंबन' का किया उद्घाटन
- रामनवमी पर रामलला के ललाट पर 4 मिनट तक ठहरीं सूर्य की किरणें
- बीड मस्जिद विस्फोट मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर लगा यूएपीए
- बीजेपी सरकार अर्थव्यवस्था के इस दोहरे दुष्चक्र के लिए दोषी: अखिलेश
- न्यायपालिका के प्रति सम्मान है,लेकिन फैसला स्वीकार नहीं: ममता बनर्जी
- वक्फ विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी डीएमके: सीएम स्टालिन
- ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 25000 टीचर की भर्ती होगी रद्द
- ईडी की रेड पर बघेल बोले- यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध के तहत
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'
- अमेरिका को दुनिया की ‘बिटकॉइन महाशक्ति’ बनाएंगे डोनाल्ड ट्रंप
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का शपथ समारोह: "शी से यारी...मोदी से दूरी"!
- पीएम मोदी को लेना चाहिए भारत रत्न सम्मान
- शालीनता की प्रतिमूर्ति डॉ मनमोहन सिंह, बेवाक करते थे पत्रकारों से चर्चा
- दिल्ली चुनाव में बीजेपी अपने एनडीए सहयोगियों संग किस्मत आजमाएगी
- अमेरिका में एक ऐसा राज्य जो दूसरे देशों के लोगों के लिए है धनकुबेर!
- महाराष्ट्र और झारखंड़ चुनाव नतीजे तय करेंगे पीएम मोदी का भविष्य