ताज़ा खबरें
बंगाल में अल्पसंख्यकों और उनकी संपत्ति की करूंगी रक्षा: सीएम ममता
वक्फ विधेयक, धर्म की स्वतंत्रता और संविधान विरोधी कदम: राहुल गांधी
अमेरिका ने 26% टैरिफ लगा दिया, लेकिन संसद में चर्चा नहीं हुई: खड़गे
राम रहीम को फिर मिली फरलो, इस बार 21 दिन सलाखों से रहेगा बाहर
भारत समेत कई देशों पर ट्रंप का नया टैरिफ लागू, चीन पर 104% शुल्क

पटना: राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तीनों को शपथ दिलाई।

नीतीश के राजभवन पहुंचने पर वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजभवन पहुंच गए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उपेंद्र कुशवाहा के साथ राजभवन पहुंचे थे। उनके आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिए। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद भी राजभवन पहुंचे।

इससे पहले रविवार को नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा। इसमें भाजपा के 78, जदयू के 45, हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के चार के साथ इकलौते निर्दलीय विधायक हैं।

इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी तक का कॉल आने पर भी मांझी ने महागठबंधन की ओर जाने का फैसला नहीं किया।

अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा: खड़गे

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और एक वक्त में इंडी गठबंधन के अगुवा बने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देश में ‘आया राम.गया राम‘ जैसे कई लोग हैं। पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने लालू जी और तेजस्वी जी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव जी और तेजस्वी यादव जी ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख